Categories: Othersबिहार

जेडीयू छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए माउंटेन मैन के बेटे ने राहुल से लगाई गुहार, बताया क्या है इच्छा

माउंटेन मैन के नाम से प्रसिद्ध दशरथ मांझी के बेटे भगीरथ मांझी ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी से टिकट की मांग की है. गुरुवार को मीडिया से बातचीत में भगीरथ ने कहा कि वे बोधगया विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं. उन्होंने यह घोषणा राहुल गांधी के बिहार दौरे से ठीक एक दिन पहले की.

राहुल गांधी से मांगा बोधगया से टिकट

बता दें कि बिहार का बोधगया विधानसभा सीट अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित है और फिलहाल यहां से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक हैं भगीरथ ने कहा कि वे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर टिकट की मांग करेंगे.

इस बीच राहुल गांधी ने अपने बिहार दौरे के दौरान गया जिले के गहलौर गांव का दौरा किया.यह गांव दशरथ मांझी का पैतृक स्थान है. यहां उन्होंने दशरथ मांझी स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों से भी मुलाकात की. मांझी के घर पहुंचकर राहुल गांधी भावुक हो उठे. परिजनों ने उनसे घर के पुनर्निर्माण और बच्चों की पढ़ाई के लिए बेहतर व्यवस्था की मांग की. राहुल ने परिजनों को आश्वासन दिया कि वे इस दिशा में हरसंभव मदद करेंगे.

जेडीयू छोड़कर कांग्रेस में हुए शामिल

गौरतलब है कि भगीरथ मांझी इसी वर्ष फरवरी में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे. उन्होंने नीतीश कुमार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा था कि नीतीश कुमार ने दलितों को केवल प्रतीकात्मक सम्मान दिया. दशरथ मांझी और उनके परिवार को कोई ठोस लाभ नहीं मिला. जबकि मेरे पिता के संघर्ष से उन्हें जरूर राजनीतिक लाभ मिला होगा.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

हरियाणा के बावल इंडस्ट्रियल एरिया में आग का कहर, सेक्टर-3 की दो कंपनियां राख; घंटों मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…

22 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

1 hour ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

1 hour ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

2 hours ago

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

2 hours ago

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

3 hours ago