rahul gandhi bihar : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को बिहार के राजगीर में आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन में एक बार फिर से केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने रोजगार, स्वास्थ्य सेवाओं, कानून व्यवस्था और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों को लेकर सरकारों को कटघरे में खड़ा किया.
राहुल गांधी ने कहा कि बिहार के लोग आज रोजगार के अभाव में बड़े पैमाने पर पलायन करने को मजबूर हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि यहां रोजगार की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है और सरकार लोगों को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं तक नहीं दे पा रही है. राहुल गांधी ने कहा कि पहले सरकार इलाज कराती थी,अब आम आदमी को लाखों रुपये खर्च करने पड़ते हैं. सरकार निजी अस्पतालों को जमीन दे रही है, लेकिन आम लोगों की सेहत की जिम्मेदारी से पीछे हट रही है.
कार्यक्रम में बोलते हुए राहुल गांधी ने जातीय जनगणना के मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी जी कहते हैं कि देश में जाति नहीं है, तो फिर वे खुद ओबीसी कैसे हो गए? उन्होंने दावा किया कि सही और पारदर्शी जातीय जनगणना से सत्ता की सच्चाई सामने आ जाएगी और जिस दिन एमआरआई जैसा विश्लेषण हुआ, उस दिन इनकी राजनीति खत्म हो जाएगी.राहुल गांधी ने कहा कि देश की 90 प्रतिशत आबादी दुख की 'शेयरहोल्डर' है लेकिन उनकी सत्ता और फैसलों में कोई भागीदारी नहीं है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि बार-बार पाला बदलने से जनता का भरोसा टूटता है. बिहार को ‘क्राइम कैपिटल’ बताते हुए कहा कि यहां कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. सत्य और अहिंसा की धरती बिहार आज सामाजिक न्याय और संविधान पर हो रहे हमलों की गवाह बन रही है. राहुल गांधी ने संविधान की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि संविधान किसी एक पार्टी की बपौती नहीं है. कांग्रेस नेता ने बिहारियों के बिना संविधान को बचाया नहीं जा सकता. यह किताब भाजपा या कांग्रेस की नहीं है, यह हजारों साल पुरानी सोच का आधुनिक रूप है.”
इससे पहले वो नालंदा जिले में माउंटेन मैन कहे जाने वाले दशरथ मांझी के गांव दशरथ नगर पहुंचे, जहां उन्होंने मांझी के पुत्र भागीरथ मांझी और अन्य परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने परिजनों के साथ बैठकर नारियल पानी भी पिया और उनकी समस्याएं सुनीं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस दौरान भागीरथ मांझी ने राहुल गांधी से बोधगया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा भी जाहिर की.
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…