Bihar : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के काफिले के साथ एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. बीती रात एनएच-22 पर गोरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत गोढिया पुल के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने तेजस्वी यादव के काफिले में शामिल एस्कॉर्ट वाहन में जबरदस्त टक्कर मार दी. हादसे में एस्कॉर्ट वाहन में सवार तीन लोग रामनाथ यादव, ललन कुमार और धर्मवीर कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को खुद तेजस्वी यादव सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है.
तेजस्वी यादव ने बताया कि वे मधेपुरा में आयोजित एक कार्यक्रम से लौट रहे थे और चाय पीने के लिए कुछ देर के लिए रुके थे. उसी वक्त तेज रफ्तार ट्रक ने संतुलन खो दिया और एक के बाद एक कई गाड़ियों को टक्कर मार दी. उन्होंने कहा कि हादसा उनसे महज 5 फीट की दूरी पर हुआ. तेजस्वी ने कहा कि
अगर ट्रक की दिशा ज़रा भी बदल जाती, तो मैं भी चपेट में आ सकता था.
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक को जब्त कर लिया और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. हादसे को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से जांच जारी है. वहीं सिविल सर्जन डॉ. श्यामनंदन प्रसाद ने बताया कि सभी घायलों का प्राथमिक इलाज किया गया है और स्थिति अब स्थिर है. तेजस्वी यादव खुद घायलों को लेकर अस्पताल आए थे.
UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…