Categories: खेलदेश

Bengaluru Stampede: RCB के बाद इस खिलाड़ी के खिलाफ FIR, जानें अब तक मामले में क्या कुछ हुआ ?

Bengaluru Stampede : आईपीएल 2025 में पहली बार खिताब जीतने के बाद आयोजित रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की विक्ट्री सेरेमनी एक बड़ा हादसा बन गई. बुधवार शाम एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए इस जश्न के दौरान स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई और 33 से अधिक लोग घायल हो गए.

कैसे हुआ हादसा

RCB की जीत के बाद बेंगलुरु पहुंचे खिलाड़ियों और टीम प्रबंधन ने स्टेडियम में भव्य विजयी समारोह का आयोजन किया था. लेकिन 40,000 की क्षमता वाले स्टेडियम में लाखों प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी जिसके चलते हालात बेकाबू हो गए और भगदड़ की स्थिति बन गई.

विराट कोहली के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत

इस हादसे के बाद टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के खिलाफ कब्बन पार्क थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. यह शिकायत वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एच.एम. वेंकटेश द्वारा दर्ज कराई गई है. एच.एम. वेंकटेश ने आयोजन में लापरवाही और सुरक्षा उपायों की कमी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराया है. वहीं इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बेंगलुरु पुलिस ने कहा है कि शिकायत को पहले से दर्ज मुख्य मामले की जांच में शामिल किया जाएगा और फिर मामले में जारी छानबीन के दौरान ही इसकी जांच की जाएगी.

विराट कोहली परिवार संग लंदन रवाना

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस विवाद के बीच विराट कोहली अपने परिवार संग लंदन रवाना हो गए हैं. सोशल मीडिया पर भी कई यूज़र्स ने कोहली को इस हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए आलोचना की है.

फ्रेंचाइज़ी के अधिकारी गिरफ्तार

हादसे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने RCB फ्रेंचाइज़ी के मार्केटिंग और रेवेन्यू हेड निखिल सोसले, सीनियर इवेंट मैनेजर किरण कुमार, और डीएनए एंटरटेनमेंट नेटवर्क के उपाध्यक्ष सुनील मैथ्यू सहित के चार वरिष्ठ अधिकारियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि आयोजन में सुरक्षा उपायों की स्पष्ट कमी थी और भीड़ नियंत्रण को लेकर गंभीर लापरवाही बरती गई. गिरफ्तार अधिकारियों से पूछताछ जारी है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

Asian Games 2026: भारत ने हॉकी में दिखा या दम, दक्षिण कोरिया को 8-2 से हराकर दर्ज की लगातार तीसरी जीत

India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…

19 minutes ago

Iran की US को चेतावनी, अगला हमला हुआ तो हिंद महासागर तक फैल सकता है युद्ध

Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…

38 minutes ago

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

1 hour ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

1 hour ago

Pakistan Row: न्यूयॉर्क की सड़कों पर ‘चोर आया’ पोस्टर का दावा, अमेरिका में क्यों मचा बवाल

Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…

1 hour ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बेटे ने हिटमैन से कहा- ‘पकड़े जाओ तो पत्नी का नाम लेना’

Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…

2 hours ago