यूपी के गोंडा में प्रशासन की अनूठी मिसाल, अधिकारियों ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी

Up News : उत्तरप्रदेश के गोंडा जिले के धन्नीपुरवा गांव से मानवता और संवेदनशील प्रशासन का एक अनोखा उदाहरण सामने आया है. जहां भाई की हत्या से टूटी उदयकुमारी की शादी यूपी STF, राज्य महिला आयोग और गोंडा पुलिस के सहयोग से पूरे रीति-रिवाज के साथ संपन्न कराई जा रही है.

उमररी बेगमगंज थाना क्षेत्र के इस गांव में आज शाम 7 बजे बारात पहुंचेगी जहां खुद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी घराती बनकर बारातियों का स्वागत करेंगे. शादी के लिए टेंट, जयमाल मंच और अन्य तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं. इस शादी का संपूर्ण खर्च अधिकारियों द्वारा व्यक्तिगत रूप से उठाया जा रहा है.

सिस्टम ने थामा दुखी परिवार का हाथ

दरअसल 22 वर्षीय शिवदीन अपनी बहन उदयकुमारी की शादी 5 मई को करने जा रहे थे. लेकिन 24 अप्रैल की रात चोरों को पकड़ने की कोशिश में शिवदीन की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस सदमे और आर्थिक तंगी के चलते शादी टालनी पड़ी. लेकिन इंसाफ की उम्मीद तब जगी जब 20 मई को गोंडा पुलिस ने मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बदमाश सोनू पासी को मार गिराया और फिर 22 मई को बाराबंकी में यूपी STF ने पासी गैंग के सरगना ज्ञानचंद्र पासी को ढेर कर दिया. इसके बाद शादी की तैयारी फिर से शुरू हुई.

अधिकारियों ने बनाई शादी को खास

इस शादी को खास बनाने की पहल UP STF प्रमुख अमिताभ यश और राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही ने की. 23 अप्रैल को उन्होंने पीड़िता से मुलाकात कर शादी कराने का भरोसा दिया था. अब वही वादा निभाया जा रहा है. गोंडा के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल की पत्नी डॉ. तन्वी जायसवाल ने भी परिवार की मदद के लिए आगे आते हुए 1.51 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण और घरेलू सामान भेंट किया.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

23 minutes ago

अफगानिस्तान पर PAK की एयरस्ट्राइक से रूस नाराज, तालिबान बोला- माकूल जवाब देंगे

Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…

42 minutes ago

Asian Games 2026: भारत ने हॉकी में दिखा या दम, दक्षिण कोरिया को 8-2 से हराकर दर्ज की लगातार तीसरी जीत

India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…

1 hour ago

Iran की US को चेतावनी, अगला हमला हुआ तो हिंद महासागर तक फैल सकता है युद्ध

Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…

1 hour ago

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

2 hours ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

2 hours ago