Categories: Othersबिहार

Bihar Elections: NDA में सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय,जानिए BJP या JDU कौन होगा बड़ा भाई ?

Bihar Assembly Elections 2025 : बिहार में इस साल के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) में सीट बंटवारे को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं. 2020 के चुनाव में बीजेपी ने 74 और जेडीयू ने 43 सीटें जीती थीं जिसके देखते हुए इस बार सीटों के बंटबारे को लेकर समीकरण बनाने की कोशिश हो रही है.

कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी एलजेपी

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो विधानसभा चुनाव के लिए NDA में सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय हो गया है. रिपोर्ट के अनुसार इस बार सीटों का बंटवारा लोकसभा चुनाव के फॉर्मूले पर आधारित होगा. जानकारी के अनुसार जेडीयू को 102-103 और बीजेपी को 101-102 सीटों पर चुनाव लड़ने का मौका मिल सकता है. वहीं एलजेपी 25-28, जीतनराम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा 6-7 और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा 4-5 सीटों पर दावेदारी पेश कर सकती हैं.


Bihar Assembly Elections 2020: NDA का प्रदर्शन

  • BJP: 110 सीटों पर लड़ी, जीती 74
  • JDU : 115 सीटों पर लड़ी, जीती 43
  • HUM (S): 7 पर लड़ी, 4 सीटों पर जीत
  • VIP: 13 पर लड़ी, 4 सीटों पर जीत

Bihar Assembly Elections 2020: महागठबंधन का प्रदर्शन

  • RJD: 144 पर लड़ी, जीती 75
  • congress : 70 पर लड़ी, जीती 19
  • CPI(ML): 19 पर लड़ी, 12 पर जीत
  • CPI(M): 4 पर लड़ी, 2 पर जीत
  • CPI: 6 पर लड़ी, 2 पर जीत

छोटे सहयोगी दलों को भी सम्मानजनक हिस्सेदारी

सीट बंटबारे को लेकर जारी अटकलों के जो रिपोर्ट सामने आए हैं उसके हिसाब से यह कहा जा सकता है कि BJP और JDU में बड़े भाई की लड़ाई की खबरों के बीच गठबंधन में छोटे सहयोगी दलों को भी सम्मानजनक हिस्सेदारी देने की कोशिश की जा रही है. हालांकि, अंतिम मुहर एनडीए की औपचारिक बैठक के बाद ही लगेगी लेकिन मौजूदा संकेतों से यही लगता है कि गठबंधन में संतुलन और रणनीति दोनों तय हो चुके हैं.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

58 minutes ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

2 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

2 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

2 hours ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

3 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

3 hours ago