Rahul Gandhi : बिहार में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं. उससे पहले एक बार फिर लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में बड़े पैमाने पर चुनावी धांधली के आरोप लगाए हैं. राहुल गांधी ने इसे लोकतंत्र में चोरी का ब्लूप्रिंट करार दिया है और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर आरोप लगाते हुए दावा किया कि यह मॉडल अब बिहार और अन्य राज्यों जहां भाजपा हारने की स्थिति हारने वाली है वहां भी लागू किया जा सकता है.
चुनाव में धांधली को लेकर राहुल गांधी ने यह आरोप अपने एक विस्तृत लेख के माध्यम से लगाया है. इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित हुआ यह लेख बाद में राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पर भी साझा किया.
राहुल गांधी ने अपने लेख में दावा करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में चुनाव को एक सुनियोजित रणनीति के तहत चुराया गया. उन्होंने कथित चुनावी हेराफेरी की प्रक्रिया को इस तरह समझाया
राहुल गांधी ने कहा कि 2023 में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए कानून के तहत मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में निष्पक्षता खत्म कर दी गई. बता दें कि पहले इस समिति में लोकसभा में विपक्ष के नेता, प्रधानमंत्री और भारत के मुख्य न्यायाधीश होते थे. लेकिन अब मुख्य न्यायाधीश की जगह एक केंद्रीय मंत्री को शामिल किया गया है, जो राहुल के अनुसार सरकार के पक्ष में निर्णय लेने की संभावना को दर्शाता है.
राहुल ने दावा किया कि मतदाता सूची में बड़ी संख्या में फर्जी वोटर जोड़े गए जिनका उद्देश्य भाजपा के वोट प्रतिशत को बढ़ाना था. उन्होंने कहा कि 2024 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शाम 5 बजे तक मतदान 58.22% था, लेकिन अगली सुबह यह 66.05% बताया गया.यानी करीब 76 लाख अतिरिक्त वोट. राहुल के अनुसार जिन क्षेत्रों में भाजपा कमजोर थी वहां बोगस वोटिंग कराई गई ताकि पार्टी की स्थिति मजबूत की जा सके.
मतदान की वीडियोग्राफी और सीसीटीवी फुटेज तक विपक्ष को पहुंच से वंचित किया गया. राहुल ने कहा कि केंद्र सरकार ने चुनाव आयोग से परामर्श के बाद चुनाव नियमों में बदलाव कर ऐसा किया. अपने आरोप को साबित करने के लिए राहुल गांधी ने कामठी विधानसभा क्षेत्र का जिक्र किया. राहुल ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में कामठी विधानसभा में कांग्रेस को 1.36 लाख और भाजपा को 1.19 लाख वोट मिले थे. लेकिन चुनाव परिणाम में कांग्रेस और भाजपा के वोट लगभग समान रहे (1.34 लाख),जबकि भाजपा के वोट में असामान्य वृद्धि दर्ज की गई,जो उन्होंने संदिग्ध है.
राहुल गांधी ने चेतावनी दी कि यही रणनीति बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भी दोहराई जा सकती है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की मैच फिक्सिंग अब बिहार में दोहराई जाएगी और फिर हर उस राज्य में जहां भाजपा हार रही होगी. उन्होंने नागरिकों से सतर्क रहने और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आगे आने की अपील की.
चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के आरोपों को निराधार और पूरी तरह से बेतुका बताया है. आयोग के अनुसार महाराष्ट्र में कुल 9.77 करोड़ मतदाताओं में से सिर्फ 89 अपीलें दायर की गईं, जो न्यूनतम हैं. आयोग ने कहा कि कांग्रेस ने राज्यभर में 27,099 बूथ-स्तरीय एजेंट नियुक्त किए थे, लेकिन मतदान प्रक्रिया के दौरान पार्टी ने किसी भी तरह की कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की. वहीं, भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने राहुल गांधी के आरोपों को सीधे जॉर्ज सोरोस की चाल करार दिया और कहा कि यह भारत के लोकतांत्रिक संस्थानों में जनता के विश्वास को खत्म करने की सुनियोजित कोशिश है.
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…