गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के खिलाफ NIA ने दाखिल की चार्जशीट, जानें क्या है पूरा मामला

Goldy Brar: गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने एक और चार्जशीट दायर की है. एनआईए ने ये साल 2024 में हरियाणा के गुरुग्राम स्थित दो क्लबों में बम धमाकों के मामले में दाखिल की है. इनमें कुख्यात आतंकी गोल्डी बराड़ भी शामिल है, जिसे भारत सरकार ने आतंकवादी घोषित कर रखा है.

गोल्डी बराड़ और रणदीप मलिक फरार

दरअसल, एनआईए ने इस मामले में जिन लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है, उनमें गोल्डी बराड़ के अलावा सचिन तलियान, अंकित, भवेश और अमेरिका में रहने वाला रणदीप सिंह उर्फ रणदीप मलिक शामिल हैं. इन लोगों में से गोल्डी बराड़ और रणदीप मलिक फिलहाल फरार चल रहे हैं, जबकि अन्य तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं.

दो क्लबों में बम धमाकों की रची गई थी साजिश

बता दें कि आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल ने 10 दिसंबर 2024 को गुरुग्राम के सेक्टर-29 स्थित दो क्लबों में बम धमाकों की साजिश रची थी. इस साजिश के जरिए आतंकी संगठन हिंसा फैलाकर हरियाणा समेत पड़ोसी क्षेत्रों में सांप्रदायिक विद्वेष फैलाकर शांति भंग करना चाहता था. जिन क्लबों में साजिश रची गई थी उनमें वेयरहाउस क्लब और ह्यूमन क्लब शामिल था.

जांच में हुआ खुलासा

जिसके बाद, जांच में सामने आया था कि यह आतंकी नेटवर्क न सिर्फ बम और हथियारों की तस्करी में लिप्त है, बल्कि आम लोगों में भय पैदा करने और भारत की संप्रभुता, अखंडता और आर्थिक सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने के मकसद से आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है. जिसके बाद आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता, आर्म्स एक्ट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) UAPA एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

5 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

6 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

7 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago