“मैं विमान नहीं उड़ा सकता…” एकनाथ शिंदे के निजी विमान के पायलट ने क्यों किया इनकार!

Eknath Shinde: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जलगांव के एयरपोर्ट पर उस वक्त रुका रहना पड़ा जब विमान के पायलट ने टेकऑफ करने से इनकार कर दिया. इस दौरान पायलट ने इनकार करने के पीछे का जो कारण बताया वो भी चर्चा का विषय बना हुआ है.

एक घंटे देरी से शुरू हुई यात्रा

दरअसल, एकनाथ शिंदे के निजी विमान के पायलट ने न सिर्फ ड्यूटी के घंटों का हवाला दिया, बल्कि कहा कि मैं उड़ान नहीं भर सकता. मेरी ड्यूटी खत्म हो गई है. जिस कारण शुक्रवार को एकनाथ शिंदे की जलगांव से मुंबई की यात्रा लगभग एक घंटे देरी से शुरू हुई. यह पूरी घटना उस समय की है जब शिवसेना प्रमुख जलगांव से निकलने की तैयारी कर रहे थे, जहां उन्होंने मुक्ताईनगर में संत मुक्ताई की पालकी यात्रा में भाग लिया था.

गाड़ी से पहुंचे मुक्ताईनगर

जानकारी के मुताबिक, डिप्टी सीएम को दोपहर 3.45 बजे महाराष्ट्र के जलगांव पहुंचना था, लेकिन तकनीकी कारणों से लगभग ढाई घंटे की देरी हो गई और अपने आगमन पर वो सड़क के रास्ते से मुक्ताईनगर पहुंचे. इस दौरान उनके साथ मंत्री गिरीश महाजन और गुलाबराव पाटिल और समेत कुछ प्रशासनिक अधिकारी भी थे. संत मुक्ताई मंदिर में दर्शन करने और पालखी यात्रा में भाग लेने के बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और उनकी टीम रात 9.15 बजे जलगांव हवाई अड्डे पर वापस आ गए. जब उनकी निकलने की तैयारी हुई तो पायलट ने विमान उड़ाने से इनकार कर दिया. पायलट ने कहा कि उनके ड्यूटी के घंटे खत्म हो चुके हैं, इसलिए उड़ान भरने के लिए नई मंजूरी लेने में थोड़ा समय लगेगा.इस घटना के कारण महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम को काफी देर तक एयरपोर्ट पर फंसे रहना पड़ा.

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

4 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

4 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

5 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

6 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

6 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago