TMC नेता का ऑपरेशन सिंदूर पर विवादित बयान, मचा सियासी हंगामा

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के बाद से बौखलाया पाकिस्तान जहां लगातार भारत पर निशाना साध रहा है. तो वहीं विपक्ष के सियासी दल भी सत्ताधारी पार्टी और सरकार पर निशाना साध रहे हैं. लेकिन इसी बीच टीएमसी के एक नेता ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक विवादित बयान दे डाला है. अपने बयान के बाद से टीएमसी बैकफुट पर आ गई है, तो वहीं बीजेपी ने हमलावर रुख अपना लिया है.

बीजेपी ने दर्ज करवाई FIR

दरअसल,TMC नेता नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने ऑपरेशन सिंदूर को बीजेपी की तरफ से शुरू किया गया उन्माद बता दिया.बीजेपी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने चक्रवर्ती के खिलाफ अब FIR दर्ज करवाई है. अपनी शिकायत में बीजेपी ने कहा कि टीएमसी नेता ने सशस्त्र बलों की वीरता को कम आंका है.

बीजेपी ने टिप्पणी को बताया निंदनीय

पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाने साधते हुए कहा कि चक्रवर्ती की तरफ से की गई टिप्पणी से यह पता चलता है कि TMC किस हद तक पश्चिम बंगाल में राष्ट्रविरोधी जहर फैलाने की कोशिश कर रही है.इस तरह की टिप्पणी निंदनीय है.

पाकिस्तान में बस जाएं TMC विधायक

वहीं, बीजेपी के आसनसोल से विधायक जितेंद्र तिवारी ने भी इस विवादित टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी.उन्होंने कहा कि अगर चक्रवर्ती को पाकिस्तान की इतनी ही चिंता है तो वह पाकिस्तान चले जाएं और वहीं बस जाएं. इसके आगे बीजेपी विधायक ने TMC पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इसी बात को कोई और कहता तो अब तक TMC उसके खिलाफ एफआईआर करवा दी होती. लेकिन जब मामला उनकी पार्टी का होता है तो वह बिल्कुल चुप बैठ जाती हैं और कार्रवाई करने का तो सवाल ही पैदा नहीं होता.

शुभेंदु अधिकारी ने NIA से कर दी मांग

टीएमसी नेता के बयान पर विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया. अपनी पोस्ट में उन्होंने NIA से आग्रह करते हुए लिखा कि वो तेजी से कार्रवाई करे और सच्चाई का पता लगाने के लिए नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती को बुलाए.उन्होंने आगे लिखा-भारत के लोगों को उनके बयानों के पीछे की सच्चाई जानने का अधिकार है और यह भी कि क्या वो किसी बड़े नेटवर्क की ओर इशारा कर रहे हैं.इसके आगे उन्होंने कहा कि नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती का ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जो भाषण है वो गंभीर सवाल उठाता है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. ऐसे बयानों की तत्काल जांच हो.

इस पूरे मामले पर पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी इस बयान का समर्थन नहीं करती है, यह उनकी व्यक्तिगत टिप्पणी है. मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि टीएमसी ऑपरेशन सिंदूर पर कोई राजनीतिक बयान नहीं देगी, न ही राष्ट्र के हित में ऑपरेशन सिंदूर से संबंधित किसी भी बहस या आलोचना में भाग लेगी, लेकिन हम देखते हैं कि बीजेपी नेता राजनीतिक लाभ हासिल करना चाह रहे हैं.

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

2 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

2 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

3 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

3 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

3 hours ago

KBC में पहुंचे आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील, लगे भारत माता के नारे, अमिताभ बोले- दुश्मन की औकात

KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…

3 hours ago