Operation Sindoor : 14,000 फीट की ऊंचाई पर अनामिका ने थाईलैंड में रचा इतिहास

Operation Sindoor : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का जश्न पूरे देश में जोरशोर से मनाया जा रहा है. इसी कड़ी में प्रयागराज की बेटी और देश की सबसे कम उम्र की स्काई डाइवर अनामिका शर्मा ने एक अनूठे और साहसिक तरीके से भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाया है.

स्काई डाइव करते हुए फहराया ऑपरेशन सिंदूर का झंडा

अनामिका शर्मा ने थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में शुक्रवार को भारतीय समय अनुसार सुबह 11 बजे 'ऑपरेशन सिंदूर' के समर्थन में 14,000 फीट की ऊंचाई से स्काई डाइव करते हुए ऑपरेशन सिंदूर का झंडा फहराया. यह साहसिक कदम न केवल भारतीय सेना को समर्पित था, बल्कि पूरे देशवासियों के दिलों को गर्व से भर देने वाला क्षण भी बना.

थाईलैंड की धरती से ‘जय हिन्द’

देश की इकलौती महिला स्काई डाइविंग प्रशिक्षक बनने की ओर कदम बढ़ा रही अनामिका ने बताया कि उनकी यह छलांग भारत की सुरक्षा में तैनात वीर जवानों को समर्पित थी. उन्होंने आसमान से छलांग लगाते हुए 'जय हिंद' और 'वंदे मातरम्' के नारे भी लगाए. उन्होंने कहा कि हमारी सेना ने जिस बहादुरी से पाकिस्तान को जवाब दिया है, वह हर भारतवासी के लिए गर्व का विषय है. यह मेरा सौभाग्य है कि मैं अपने अंदाज में उन्हें सलाम कर सकी.

महाकुंभ और राम मंदिर का भी किया था प्रतिनिधित्व

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब अनामिका ने स्काई डाइविंग के जरिए भारत की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का संदेश विदेशों तक पहुंचाया हो. हाल ही में संपन्न महाकुंभ के दौरान अनामिका ने 'सर्व सिद्धि प्रदः कुंभ' का ध्वज लेकर थाईलैंड के आसमान से छलांग लगाकर दुनिया भर को कुंभ में आने का निमंत्रण दिया था. इस पहल की सराहना उत्तर प्रदेश सरकार और कुंभ मेला प्रशासन ने भी की थी.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

6 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

8 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

8 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

8 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

9 hours ago