Categories: Others

एलन मस्क ने ट्रंप पर लगाया था आरोप…अब यूटर्न लेकर डिलीट कर दिया पोस्ट

Elon Musk: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क के बीच विवाद की हर तरफ चर्चा है. मस्क ने अमेरिका के राष्ट्रपति पर आरोप लगाए थे, ऐसे में शनिवार को जब मस्क ने अपने लगाए गए आरोप वाली पोस्ट को डिलीट किया तो इस मामले में नया मोड़ आ गया है.अब एलन मस्क का यह यू टर्न सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

'भविष्य के लिए सेव कर लें पोस्ट'

दरअसल, एलन मस्क ने (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि अब वक्त आ गया है कि एक बड़ा धमाका किया जाए. उन्होंने आगे लिखा था कि डोनाल्ड ट्रंप एपस्टीन फाइलों में हैं. यही वजह है कि इन्हें अब तक सार्वजनिक नहीं किया गया है. अपनी पोस्ट में मस्क ने आगे लिखा था कि गुड लक (DJT). उन्होंने पोस्ट में लिखा था कि इस पोस्ट को भविष्य के लिए सेव कर लें, सच्चाई सामने आएगी. हालांकि अब खुद मस्क ने ही इस पोस्ट को डिलीट कर दिया है.

यह है पूरा मामला

ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर जेफ्री एपस्टीन मामला है क्या? दरअसल, जेफ्री एपस्टीन अमेरिका के सबसे चर्चित सेक्स ट्रैफिकिंग मामलों में से एक रहा है.साल 2019 में एपस्टीन पर नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और तस्करी के गंभीर आरोप लगे थे. साथ ही उस पर आरोप था कि वह हाई-प्रोफाइल लोगों के लिए नाबालिग लड़कियों की व्यवस्था करता था. साल 2019 में जेल में उसकी मौत हो गई थी, जिसे आत्महत्या बताया गया था. इस साल उसकी कुछ फाइलें सार्वजनिक की गई थीं, जिनमें कई रसूखदार लोगों के नाम भी शामिल थे, लेकिन डोनाल्ड ट्रंप का नाम उनमें नहीं था.

सार्वजनिक नहीं किए गए कुछ दस्तावेज

एलन मस्क की पोस्ट के बाद लोगों के मन में एक बार फिर से सवाल उठने लगे हैं कि क्या सच में ट्रंप का इस मामले से कोई लिंक है? एलन मस्क का दावा था कि कुछ दस्तावेज अभी भी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं, ऐसे में ट्रंप का नाम उन्हीं में हो सकता है, लेकिन बाद में मस्क ने पोस्ट को डिलीट कर दिया. अब बिना किसी ठोस सबूत के ऐसा बयान देना कई लोगों को रास नहीं आया, खासकर जब उन्होंने पोस्ट को खुद ही डिलीट कर दिया.

बता दें कि एलन मस्क और ट्रंप के बीच रिश्ते हाल ही में बिगड़े हैं. कुछ समय पहले तक मस्क अमेरिकी सरकार के एक विभाग में विशेष सलाहकार के तौर पर जुड़े थे,लेकिन टैक्स बिल को लेकर मतभेद के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया. तब से दोनों के बीच जुबानी जंग चल रही है. ट्रंप ने मस्क पर भरोसा तोड़ने का आरोप लगाया था,तो मस्क ने पलटवार करते हुए कहा था कि ट्रंप 2024 का चुनाव उनके बिना नहीं जीत पाते.

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

5 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

6 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

7 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago