सहारनपुर ट्रेड फेयर में फटा गैस सिलेंडर, 30 दुकानें जलकर हुईं राख

UP News: सहारनपुर से शनिवार को बडी घटना सामने आई.जहां साउथ सिटी मैदान में चल रहे ट्रेड फेयर में रसोई गैस के फटने से भीषण आग गई. जिसके बाद छोटे LPG सिलेंडर फटने से कई धमाके भी हुए. विकराल हुई आग ने 50 मिनट में ही लगभग 30 दुकानों को जलाकर राख कर दिया.

तेज धमाकों के साथ लगी आग

सदर बाजार थाना क्षेत्र में कमिश्नर आवास के पास शनिवार को तेज धमाके के साथ भीषण आग लग गई. धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी. वहीं मेला दुकानदारों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली. इसी बीच मेले में दुकानों पर इस्तेमाल किए जा रहे छोटे एलपीजी सिलेंडरों में भी कई धमाके हुए.

आयोजकों ने दी अग्निशमन विभाग को सूचना

आयोजकों ने अग्निशमन विभाग को आग लगने की सूचना दी. इस दौरान कुछ दुकानदार आग बुझाने की कोशिश में झुलस गए. जिनको एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया. सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक मेले में लगी लगभग 30 दुकानें पूरी तरह जल चुकी थीं.

दो रास्ते थे बंद, एक से हो रहा था आवागमन

बता दें कि जिस मैदान में ट्रेड फेयर का आयोजन किया जा रहा था, उसमें आने-जाने के तीन रास्ते हैं. हालांकि आयोजकों ने मेले में टिकट की व्यवस्था के चलते केवल एक मार्ग से आवागमन की व्यवस्था कर रखी थी. जबकि अन्य दो रास्तों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था. ऐसे में कमिश्नर आवास के पास रिहायशी इलाके में बिना सुरक्षा इंतजाम को सुनिश्चित किए मेले के आयोजन की इजाजत दिए जाने को लेकर प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं.

जरूरत पड़ने पर होगा कमेटी का गठन

मामले में जिलाधिकारी मनीष बंसल का कहना है कि सहारनपुर ट्रेड फेयर में आग लगने की घटना की जांच कराई जाएगी.अगर मेला परिसर में रसोई गैस के सिलेंडर का इस्तेमाल किया जा रहा था तो कार्रवाई जरूर की जाएगी. वहीं जरूरत पड़ने पर जांच कमेटी का गठन भी किया जाएगा.

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

51 minutes ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

1 hour ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

2 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

2 hours ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

3 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

3 hours ago