Badaun News: उत्तर प्रदेश के बदायूं में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद मंगलवार शाम हिंसक हो गया। फैजगंज बेहटा क्षेत्र में प्रतिमा तोड़े जाने के आरोप के बाद भीड़ ने पुलिस और प्रशासन की टीम पर पथराव कर दिया। इस दौरान सात पुलिसकर्मियों समेत आठ लोग घायल हो गए।
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सात उपद्रवियों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के राजा की सीकरी गांव में कथित सरकारी जमीन पर आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर ग्रामीणों और प्रशासन के बीच विवाद शुरू हुआ था।
ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने करीब छह महीने से लगी आंबेडकर प्रतिमा को लात मारकर गिराया, जिससे उसका एक हाथ टूट गया। वहीं, जिलाधिकारी राय ने कहा कि प्रतिमा प्रतिबंधित सरकारी जमीन पर लगाई गई थी, जो राजस्व अभिलेखों में ग्राम समाज की खलिहान भूमि दर्ज है। प्रशासन ने दोनों पक्षों को समझाकर समिति गठित करने और उसकी रिपोर्ट के आधार पर निर्धारित स्थान पर प्रतिमा लगाने पर सहमति बनाई है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…