Breaking

सिंगर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी! तलाक के 6 साल बाद इस पंजाबी एक्ट्रेस संग लिए सात फेरे

Rapper Badshah Second Marriage: बॉलीवुड के मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह ने अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड और पंजाबी अभिनेत्री इशा रिखी के साथ एक निजी समारोह में शादी कर ली। शादी समारोह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि जैस्मीन मसीह से तलाक के करीब 6 साल बाद बादशाह ने अपने जीवन के इस नए अध्याय की शुरुआत की है।

बादशाह ने 2017 में की थी पहली शादी

बादशाह की शादी जैस्मिन मसीह से हुई थी। दोनों ने 2017 में शादी की और उनके घर एक प्यारी बेटी जैस्मी ग्रेस मसीह सिंह का जन्म भी हुआ। लेकिन कुछ साल बाद रिश्ते में दिक्कतें आने लगीं और 2020 में दोनों अलग हो गए। बादशाह ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में बताया कि उन्होंने और जैस्मिन ने रिश्ते को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन बच्चे के लिए यह रिश्ता स्वस्थ नहीं रह गया था, इसलिए अलग होने का फैसला लिया गया। तलाक के बाद भी दोनों अपनी बेटी की परवरिश साथ मिलकर कर रहे हैं, और बादशाह अपनी बेटी से बेहद प्यार करते हैं।

बादशाह की दूसरी शादी की पुष्टि इंस्टाग्राम पोस्ट से हुई

पंजाबी एक्ट्रेस इशा रिखी की मां, पूनम रिखी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ खास तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में बादशाह और इशा शादी की रस्में निभाते नजर आ रहे हैं। जहां बादशाह भूरे रंग के कुर्ते और सुनहरी साफे में बेहद जच रहे हैं, वहीं इशा पारंपरिक लाल सलवार-कमीज में एक खूबसूरत दुल्हन की तरह दिख रही हैं। तस्वीरों में दोनों के गले में वरमाला भी नजर आ रही है, जिसने इन अफवाहों को और मजबूत कर दिया है। पूनम रिखी ने कैप्शन में लिखा, “भगवान आप दोनों को आशीर्वाद दे।”

ये भी पढ़ें: लॉरेंस गैंग ने रैपर बादशाह को धमकी दी, सोशल मीडिया पर लिखा- अगली बार सीधे माथे में गोली

Anamika Anand

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

7 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

9 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

10 hours ago