Yash Dayal News: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन की शुरुआत से पहले ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को बड़ा झटका लग गया है। 28 मार्च से शुरू होने वाले इस हाई-वोल्टेज टूर्नामेंट से ठीक पहले टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज यश दयाल निजी कारणों के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं, जिससे टीम की गेंदबाजी संतुलन पर असर पड़ सकता है। गौरतलब है, पिछले साल यश दयाल के खिलाफ रेप के 2 केस दर्ज हुए थे।
यश को पिछले साल की नीलामी से पहले RCB ने 5 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। आरसीबी के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट मोहम्मद बोबाट ने बताया कि यश निजी कारणों से इस सीजन में नहीं खेलेंगे लेकिन वह अभी भी टीम के साथ कॉन्ट्रैक्ट में बने हुए हैं। गौरतलब है, यश ने साल 2022 में गुजरात टाइटंस के साथ IPL डेब्यू किया था और उसी साल टीम के साथ खिताब भी जीता था।
आरसीबी के पेसर यश दयाल पर रेप के 2 केस दर्ज हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, गाजियाबाद की एक महिला ने आरोप लगाया है कि यश ने शादी का झांसा देकर 5 साल तक उसका भावनात्मक और शारीरिक शोषण किया। शिकायत पर यश के खिलाफ रेप का मामला दर्ज हुआ। वहीं, जयपुर में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का भी आरोप लगाया गया है। आरोप है कि यश ने क्रिकेट में मदद का भरोसा देकर 17 साल की लड़की के साथ 2023 में दुष्कर्म किया। इस मामले में जयपुर के सांगानेर सदर थाने में केस दर्ज है।
ये भी पढ़ें: यश दयाल को यौन उत्पीड़न मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…