Bahraich Road Accident: उत्तर प्रदेश के बहराइच में रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गोंडा-बहराइच मार्ग पर चिलवरिया के पास वाराणसी कैंट डिपो की रोडवेज बस सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई, जबकि बस में सवार 11 यात्री घायल हो गए। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 5 बजे गोंडा से बहराइच आ रही वाराणसी कैंट डिपो की रोडवेज बस चिलवरिया के पास आगे चल रही सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
एक महिला समेत 5 घायलों का इलाज जारी
जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने ट्रैक्टर चालक को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल 11 यात्रियों में से छह को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि पांच का इलाज चल रहा है। इनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है।
Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…