उत्तर प्रदेश

राम मंदिर से 5 करोड़ की रामचरितमानस गायब? दानदाता पूर्व IAS ने उठाए सवाल

Ram Mandir News: अयोध्या के राम मंदिर को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। पूर्व केंद्रीय गृह सचिव और पूर्व IAS अधिकारी लक्ष्मी नारायण ने दावा किया है कि उन्होंने मंदिर को दान में दी गई करीब 5 करोड़ रुपये मूल्य की सोने से मढ़ी रामचरितमानस अब वहां नहीं है। उनका आरोप है कि पहले इसे श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए रखा गया था, लेकिन बाद में हटा दिया गया और इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई।

पहले दर्शन कराए, फिर बिना जानकारी हटाई गई'

पूर्व केंद्रीय गृह सचिव लक्ष्मी नारायण ने दावा किया कि दान में दी गई सोने से मढ़ी रामचरितमानस को शुरुआत में मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए रखा गया था और उसकी नियमित पूजा भी होती थी। उनका कहना है कि करीब पांच महीने तक प्रदर्शित रहने के बाद इसे वहां से हटा दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले इसे गर्भगृह के पास रखने का आश्वासन दिया गया, लेकिन बाद में वह वादा भी पूरा नहीं हुआ।

'मेरी जिंदगी की पूंजी थी', पूर्व IAS का आरोप

लक्ष्मी नारायण ने आरोप लगाया कि उन्होंने इस मामले में मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय समेत अन्य पदाधिकारियों से कई बार संपर्क किया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। उन्होंने बताया कि उन्होंने और उनकी पत्नी ने अप्रैल 2024 में करीब 4.5 से 5 करोड़ रुपये मूल्य की, 147 किलोग्राम वजनी सोने से मढ़ी रामचरितमानस राम मंदिर ट्रस्ट को दान में दी थी। उनका दावा है कि अब इस दुर्लभ पांडुलिपि का कोई स्पष्ट रिकॉर्ड या जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Sunil Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

1 hour ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

2 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

3 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

4 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago