BLA Pakistan Army Attack: बलूचिस्तान में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) और पाकिस्तानी सेना के बीच हिंसा बढ़ती जा रही है। BLA ने दो अलग-अलग हमलों में पाकिस्तान के 25 जवानों को मारने का दावा किया है। इनमें जियारत क्रॉस पर 18 और सुरब के हाजिका में 7 सैनिकों के मारे जाने की बात कही गई है। हालांकि, इन आंकड़ों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। BLA के मीडिया आउटलेट हक्कल ने हमले का वीडियो भी जारी किया, जिसमें जलते सैन्य वाहन, गोलीबारी और हथियार ले जाते लड़ाके नजर आते हैं।
BLA के मुताबिक, उसके ‘फतेह स्क्वाड’ ने जियारत क्रॉस पर सेना के काफिले को निशाना बनाकर दो वाहन नष्ट किए। पांच सैनिकों के घायल होने का भी दावा किया गया है। यह यूनिट बलूचिस्तान के पहाड़ी इलाकों में गुरिल्ला और घात लगाकर हमलों के लिए जानी जाती है। मार्च 2025 में जाफर एक्सप्रेस अपहरण के पीछे भी इसी यूनिट का नाम सामने आया था।
सुरब के हाजिका में BLA ने अपनी STOS यूनिट के जरिए रिमोट-कंट्रोल वाहन से विस्फोट करने का दावा किया। पाकिस्तान ने इन हमलों पर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी जारी नहीं की है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कथित तौर पर सैनिकों के शव परिवारों तक पहुंचाते हुए दिखाए गए।
पाकिस्तानी सेना ने पलटवार करते हुए मस्तुंग, सिबी, क्वेटा और कलात में कार्रवाई के दौरान करीब 50 उग्रवादियों को मारने का दावा किया। सेना के अनुसार, इनमें BLA और TTP से जुड़े लोग शामिल थे।
पिछले महीने BLA ने 36 अभियानों में 33 से अधिक पाक सैनिकों को मारने का दावा किया था। मौजूदा हिंसा ने 2024 के उसके ‘ऑपरेशन हेरोफ’ की यादें ताजा कर दी हैं, जिसमें कराची-क्वेटा हाईवे और मस्तुंग रेलवे स्टेशन जैसे परिवहन ढांचे निशाने पर थे और 25 से ज्यादा पाक सैनिकों के मारे जाने का दावा किया गया था। बलूचिस्तान में दशकों से विद्रोह जारी है। बलूच संगठन पाकिस्तान पर जबरन गुमशुदगी और राजनीतिक कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई समेत मानवाधिकार उल्लंघनों के आरोप लगाते रहे हैं।
ये भी पढ़े: ‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, गांव-गांव घूमकर जुटाई थी फिल्म की भीड़
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…