Nepal: नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड के बीच शनिवार को राहत की एक बड़ी खबर सामने आई। नुवाकोट जिले के 216 मेगावाट अपर त्रिशूली-1 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की ऑडिट टनल-4 से चीनी नागरिक लुहैताओ को 11 दिन बाद जिंदा बचा लिया गया। नेपाली सेना और विदेशी बचावकर्मियों की संयुक्त टीम ने उन्हें दोपहर करीब 1:30 बजे सुरंग के अंदर लगभग 225 मीटर की दूरी से बाहर निकाला। बाद में हेलिकॉप्टर से अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मेडिकल जांच की जा रही है।
यह रेस्क्यू त्रिशूली हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में दो नेपाली कर्मचारियों—45 वर्षीय मैकेनिकल सुपरवाइजर कबीर महार्जन और 30 वर्षीय फोरमैन संजय साह—के एक दिन पहले जिंदा मिलने के बाद हुआ। अब इन परियोजनाओं से तीन कर्मचारी सुरक्षित निकाले जा चुके हैं।
नुवाकोट के बिदुर नगरपालिका-10 स्थित बेत्रावती में 60 वर्षीय चंडिका श्रेष्ठ को उनके चार मंजिला घर के मलबे से 11 दिन बाद जीवित निकाला गया। वह ऊपरी मंजिल पर बेहोशी की हालत में मिलीं। सशस्त्र पुलिस बल की नौ सदस्यीय टीम ने उन्हें बचाया और हेलिकॉप्टर से नेपाली सेना की त्रिशूली स्थित मैथिली बैरक पहुंचाया। जरूरत पड़ने पर उन्हें काठमांडू ले जाया जाएगा।
26 अगस्त को नेपाल-तिब्बत सीमा के पास बर्फ और चट्टानों के हिमस्खलन से आई बाढ़ ने भोटेकोशी नदी और आसपास के इलाकों में भारी तबाही मचाई। घर, सड़कें, पुल, वाहन और हाइड्रोपावर ढांचे बह गए। 1,300 से ज्यादा लोगों की मौत और हजारों के लापता होने की खबर है। 12 हाइड्रोपावर परियोजनाओं में करीब 900 कर्मचारी लापता और लगभग 500 के सुरंगों में फंसे होने की आशंका है। नेपाल के साथ भारत, चीन, दक्षिण कोरिया और अमेरिका की विशेषज्ञ टीमें तलाश अभियान में जुटी हैं। इन रेस्क्यू से मलबे और क्षतिग्रस्त सुरंगों में और लोगों के जीवित मिलने की उम्मीद बढ़ी है।
ये भी पढ़े: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारत खरीदेगा 5 और S-400, रूस ने भेजा लागत प्रस्ताव
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…