Breaking

बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, 529 फैक्ट्रियों पर ताला, वेतन बढ़ाने की मांग पर सड़कों पर मजदूर

Bangladesh Garment Workers Protest: बांग्लादेश में करीब 28 महीने बाद एक बार फिर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. हालांकि, इस बार आंदोलन की वजह सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि कम मजदूरी है. देश के कपड़ा मजदूर न्यूनतम वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं. इससे पहले जुलाई 2024 में तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन हुए थे.

529 फैक्ट्रियां प्रभावित, 10 लाख श्रमिकों पर असर

मजदूरों का प्रदर्शन 31 अक्टूबर को शुरू हुआ. ढाका के मिरपुर, आशुलिया, सावर और गाजीपुर जैसे औद्योगिक इलाकों में सड़कों को जाम किया गया और गारमेंट फैक्ट्रियां बंद कराई गईं. हड़ताल और प्रदर्शन के कारण करीब 529 कारखाने प्रभावित हुए, जबकि लगभग 10 लाख श्रमिकों पर इसका असर पड़ा.

कई जगहों पर पुलिसकर्मियों पर हमले, पत्थरबाजी, आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए आंसू गैस, पानी की बौछार और साउंड ग्रेनेड का इस्तेमाल किया. कुछ इलाकों में बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) भी तैनात किया गया.

सोमवार को कामकाज दोबारा शुरू होने की उम्मीद थी, लेकिन मजदूर फिर सड़कों पर उतर आए. अखबार प्रथम आलो के मुताबिक, सुबह करीब 10:45 बजे मिरपुर-10 के सेनपारा परबटा इलाके में मजदूरों ने मुख्य सड़क पर आने की कोशिश की. पुलिस ने उन्हें खदेड़ा और आंसू गैस के गोले दागे. इसके बाद मिरपुर-2 में स्टेडियम के पास प्रोशिका चौराहे पर भी प्रदर्शनकारियों को हटाया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मजदूर रूपनगर से छोटे समूहों में वहां पहुंच रहे थे. इलाके में तनाव बना हुआ है और मिरपुर में मेट्रो सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं.

12 हजार टका वेतन में परिवार चलाना मुश्किल

मजदूरों की मांग है कि न्यूनतम मासिक वेतन 12 हजार टका से बढ़ाकर 30 हजार टका किया जाए. उनका कहना है कि भोजन, किराया, परिवहन और स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ती लागत ने उनकी क्रय शक्ति घटा दी है. मौजूदा वेतन में परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है. बांग्लादेश के गारमेंट सेक्टर में मजदूरी दुनिया के सबसे निचले स्तरों में मानी जाती है.

आवामी लीग से जुड़े उद्योगपतियों पर सरकार का आरोप

सरकार ने इस अशांति के पीछे अपदस्थ शेख हसीना सरकार से जुड़े उद्योगपतियों का हाथ होने का आरोप लगाया है. द डेली स्टार के मुताबिक, गृह मंत्री सलाहुद्दीन अहमद ने 2 नवंबर को कहा कि आवामी लीग से जुड़े कुछ फैक्ट्री मालिक, पूर्व सांसद, मंत्री और राज्य मंत्री उद्योग में अस्थिरता फैला रहे हैं.

उनका आरोप है कि पूर्व सरकार के समर्थक मजदूरों को उकसाकर हाईवे जाम, आगजनी और हिंसा करा रहे हैं. मंत्री ने कहा कि सरकार के पास इससे जुड़े वीडियो और ऑडियो सबूत हैं. उन्होंने कुछ फैक्ट्री मालिकों पर जानबूझकर कारखाने बंद करने का आरोप भी लगाया. अशांति के बीच मिरपुर, सावर-अशुलिया, गाजीपुर और मैमनसिंह में कम से कम 529 फैक्ट्रियों ने छुट्टी घोषित की थी. सरकार ने न्यूनतम वेतन तय करने के लिए वेतन बोर्ड का गठन किया है.

बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है गारमेंट इंडस्ट्री

रेडीमेड गारमेंट उद्योग बांग्लादेश के सबसे बड़े निर्यात क्षेत्रों में शामिल है और विदेशी मुद्रा कमाने का प्रमुख जरिया है. देश दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा रेडीमेड कपड़ा निर्यातक है, चीन पहले स्थान पर है. यहां की फैक्ट्रियों में टी-शर्ट, शर्ट, ट्राउजर, जींस और जैकेट समेत कई तरह के कपड़े बनते हैं. इस उद्योग में लाखों लोग काम करते हैं, जिनमें बड़ी संख्या महिलाओं की है.

वर्ष 2024-25 में इस सेक्टर से करीब 39.35 अरब डॉलर का निर्यात हुआ, जो देश के कुल निर्यात का 81 फीसदी से अधिक था. यूरोप और अमेरिका समेत बड़े बाजारों में बांग्लादेशी कपड़ों की मांग है. हालांकि, कम मजदूरी, खराब कामकाजी परिस्थितियां, वेतन बढ़ाने की मांग और फैक्ट्रियों में हड़ताल इस उद्योग के सामने लगातार बनी रहने वाली चुनौतियां हैं.

ये भी पढ़े: दिल्ली-NCR में दिवाली पर ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय

Tanisha Verma

View Comments

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

18 hours ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

18 hours ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

18 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

19 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

19 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

19 hours ago