Breaking

बांग्लादेश में नहीं होगा IPL का प्रसारण, पेमेंट डिफॉल्ट के बाद JioStar ने तोड़ा करार

IPL Telecast In Bangladesh: बांग्लादेश में आईपीएल मैचों के प्रसारण से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, जियोस्टार ने बांग्लादेश में आईपीएल के ब्रॉडकास्ट राइट्स से जुड़े कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिए हैं। यानी बांग्लादेश में क्रिकेट फैंस अब आईपीएल के मैच नहीं देख पाएंगे। माना जा रहा है कि भविष्य में भले ही बांग्लादेश की सरकार इस प्रतिबंध को हटा दे लेकिन फौरी तोर पर आईपीएल के प्रसारण पर रोक लग गई है।

पेमेंट में देरी के चलते आईपीएल प्रसारण पर लगी रोक

रिपोर्ट के मुताबिक, कॉन्ट्रेक्ट से जुड़े दस्तावेजों से पता चला है कि मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली कंपनी जियोस्टार ने बांग्लादेशी ब्रॉडकास्टर T-Sports को एक पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि T-Sports समझौते के तहत तय समय सीमा के भीतर भुगतान करने में बार-बार विफल रहा है। 17 फरवरी को भेजे गए इस पत्र के अनुसार, साल 2023 से 2027 तक के लिए किए गए इस प्रसारण सौदे को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है। केवल पुरुषों का आईपीएल ही नहीं, बल्कि महिला प्रीमियर लीग (WPL) के प्रसारण का सौदा भी इन्हीं कारणों से खत्म कर दिया गया है।

बांग्लादेश ने जनवरी में लगाई थी आईपीएल प्रसारण पर रोक

आईपीएल के 19वें एडिशन के प्रसारण पहले से ही राजनीतिक और कूटनीतिक विवादों में घिरा रहा है। जनवरी में बांग्लादेश ने IPL के प्रसारण पर रोक लगा दी थी, जिसके पीछे एक बड़ा कारण केकेआर द्वारा बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करना बताया गया। ढाका ने इसे बीसीसीआई के प्रभाव में लिया गया फैसला माना। इसके अलावा, बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा और उसके बाद दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव ने भी खेल संबंधों को प्रभावित किया। अगस्त 2024 में शेख हसीना की सरकार गिरने और नई सरकार बनने के बाद से भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में उतार-चढ़ाव जारी है, जिसका असर अब क्रिकेट जैसे बड़े मंच पर भी साफ नजर आ रहा है।

Sunil Gupta

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

3 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

5 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

5 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

6 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

6 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

6 hours ago