Breaking

दिल्ली NCR समेत 15 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम, IMD ने बारिश और ओलावृष्टि का जारी किया अलर्ट

IMD weather Update: मार्च में इस बार मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। जहां आमतौर पर इस महीने में गर्मी बढ़ने लगती है, वहीं अभी ठंडी हवाएं चल रही हैं। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती सिस्टम के असर से उत्तर भारत में बारिश, तेज हवाएं और कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो रही है, जबकि मध्य और दक्षिण भारत में गर्मी का असर बना हुआ है। दिल्ली एनसीआर में मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहे, कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई और ठंडी से मौसम सुहावना बना हुआ है। बता दें कि आईएमडी ने 15 राज्यों में तेज हवाओं और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

UP,MP, बिहार और राजस्थान में तेज हवा-बारिश की चेतावनी

उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30-50 किमी/घंटा की गति से हवा चल सकती है, जबकि बिहार और झारखंड़ में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। मध्य प्रदेश में सोमवार दोपहर बाद कुछ जिलों में झमाझम बारिश हुई। आज 6 जिलों में ओलावृष्टि होने के आसार हैं। राजस्थान में भी सोमवार को 6 जिलों में बारिश हुई, जिससे तापमान 5 डिग्री तक गिर गया। मंगलवार को कई जगह बादल छाए रहेंगे।

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में हुई बारिश और बर्फबारी

हाड़ी राज्यों में भी मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। जम्मू-कश्मी में सोमवार को भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ, जिससे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। वहीं, हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में दोपहर बाद तेज बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई, जबकि रोहतांग इलाके में शाम के समय बर्फबारी हुई। मौसम विभाग के अनुसार इन इलाकों में 4 अप्रैल तक पश्चिमी विक्षोभ का असर बना रहेगा।

Sunil Gupta

Recent Posts

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

29 minutes ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

1 hour ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

1 hour ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

2 hours ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

2 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

3 hours ago