Banke Bihari Temple Corridor
Banke Bihari Temple Corridor: वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के आस-पास रहने वाले मूल निवासियों के प्रार्थना पत्रों पर अधिवक्ता एपी सिंह की याचिका पर जजों की डबल बेंच ने सुनवाई की। जिसके बाद मामले को सुनवाई के लिए चीफ जस्टिस की अदालत में भेज दिया गया। अब 10 दिन के भीतर चीफ जस्टिस मामले की सुनवाई करेंगे।
दरअसल, अधिवक्ता एपी सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में 107 प्रार्थना पत्रों पर 14 जुलाई को कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। जिसके बाद आज यानी 29 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट की डबल बेंच में शामिल जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस सतीश चंद्रा ने सुनवाई की। इस दौरान अधिवक्ता द्वारा यह तर्क रखा गया कि विरासत को संभालते हुए विकास किया जाए।
अधिवक्ता ने कोर्ट में दलील देते हुए कहा कि कुंज गलियां मुगल और ब्रिटिश हुकूमत के समय से विरासत की श्रेणी में हैं। बिहारीजी मंदिर के पास कॉरिडोर न बनाकर यमुना की खादर जहां कालीदह, जुगल घाट या केसी घाट पर निर्माण किया जाए। यहीं पर श्रद्धालुओं के लिए सभी सुविधाएं (Banke Bihari Temple Corridor) मुहैया कराई जाएं और कनेक्टिंग पुल बनाकर श्रद्धालुओं को मंदिर तक लाया जाए। इतना ही नहीं, भीड़ नियंत्रण के लिए पंजीकरण से दर्शन कराने की व्यवस्था की जाए।
अधिवक्ता की ओर से बताया गया कि जजों ने उनकी याचिका को सुनवाई के लिए CJI की कोर्ट में भेज दिया है। जल्द ही चीफ जस्टिस की कोर्ट में याचिका सूचीबद्ध होगी। उन्होंने संभावना जताई कि 7 से 10 दिन के अंदर चीफ जस्टिस द्वारा मामले में सुनवाई की जाएगी। बता दें कि देवेंद्र गोस्वामी और अन्य की याचिकाओं पर 28 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई थी। इन याचिकाओं को भी सम्बंधित जजों ने चीफ जस्टिस की अदालत में भेज दिया है।
हाईकोर्ट ने मथुरा स्थित ऐतिहासिक बांके बिहारी मंदिर की प्रबंधन समिति से कहा कि वह (Banke Bihari Temple Corridor) पता करें कि भारत में कितने मंदिरों का प्रशासनिक नियंत्रण सरकारों ने कानूनों के जरिए अपने हाथ में ले लिया है।
यह भी पढ़ें: “अगर कोई फैसला लिया जाना है, तो हम लेंगे”, निमिषा की सजा पर अड़ा मृतक का भाई
सुप्रीम कोर्ट ने प्रबंधन समिति की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल से पूछा, ‘सरकार और राज्य ने कितने मंदिरों का नियंत्रण अपने हाथ में लिया है? उन्हें जो भी दान मिल रहा हो… बेहतर होगा कि आप वहां जाएं और पता करें।’
यह भी देखें: Haridwar Stampede: मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़ के घायलों से चंपत राय ने की मुलाकात,जताया शोक
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…