Categories: Others

नोएडा में डिबेट शो में बवाल! डिंपल यादव पर टिप्पणी करने वाले मौलाना राशिद की सपा कार्यकर्ताओं ने की धुनाई

Noida Viral Video : नोएडा के एक टीवी चैनल स्टूडियो में उस समय हंगामा मच गया जब समाजवादी पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने मौलाना साजिद रशीदी पर हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक, रशीदी ने कुछ समय पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी व सांसद डिंपल यादव के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसी को लेकर नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने मौलाना को स्टूडियो में घेरकर पीट दिया। बताया जा रहा है कि रशीदी एक न्यूज चैनल के डिबेट शो में हिस्सा लेने आया था, तभी यह घटना घटी है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिनमें कुछ लोग मौलाना को घेरकर मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। समाजवादी पार्टी की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं, रशीदी ने मामले में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर मौलाना की पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग सामने से आते हैं और मौलाना को घेर लेते हैं। इससे पहले मौलाना साजिद रशीदी कुछ समझ पाते सपा कार्यकर्ताओं ने थप्पड़ों की बरसात कर दी। पिटाई करने वाले इन कार्यकर्ताओं के नाम सपा अधिवक्ता सभा का राष्ट्रीय सचिव श्याम सिंह भाटी, सपा छात्रसभा का जिलाध्यक्ष मोहित नागर, छात्रसभा का प्रदेश सचिव प्रशांत भाटी है।

सपा कार्यकर्ताओं का आरोप

सपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वह अपनी राष्ट्रीय नेता का अपमान सहन नहीं करेंगे। रशीदी ने यही किया इसलिए उन लोगों ने उसको अपमान करने की सजा दी है। दरअसल, मौलाना ने कुछ दिन पहले सासंद डिंपल यादव के पहनावे को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी थी, जिसके चलते राजनीतिक घमासान के बाद पिटाई का मामला सामने आया है।

डिंपल यादव के बारे में ऐसा क्या बोला दिया कर दी पिटाई

आपको बता दें कि मौलाना साजिद रशीदी ने सपा सांसद द्वारा एक मस्जिद का दौरा किए जाने के दौरान पहने गए कपड़ों पर टिप्पणी की थी। डिंपल यादव के मस्जिद में जाने के फोटो-वीडियो सामने आए तो मौलाना ने कहा “मैं एक फोटो दिखाता हूं, जिसे देखकर शर्मा जाएंगे। मैं किसी का नाम नहीं लेता लेकिन सभी जानते हैं, जो मोहतरमा उनके साथ थीं वो तो अपने मुस्लिम पहनावे में थीं। उनका सिर ढका हुआ था। दूसरी मोहतरमा थीं डिंपल यादव। उनकी पीठ का फोटो देख लीजिए। नंगी बैठी हैं।”

ये भी पढ़े- यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस : नोएडा में मेधा रूपम, 23 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

57 minutes ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

2 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

2 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

2 hours ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

3 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

3 hours ago