Brailley News
Brailley News : बरेली के बरहेपुर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ईको वैन और बस की टक्कर में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई और आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतक सभी पीलीभीत जिले के रहने वाले थे। हादसे के बाद पुलिस को मौके पर पहुंचकर देखा कि ईको वैन में कुल 12 लोग सवार थे, जिनमें से 8 गंभीर रूप से घायल थे। ईको में आगे बैठ रहे तीन लोग बुरी तरह फंस गए थे। पुलिस उन्हें अकेले बाहर निकालने में असमर्थ रही, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया। टीम ने विशेष उपकरणों से वैन काटकर तीनों शव बाहर निकाले।
हादसे में घायल आठ लोगों को निकटतम अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि हादसे की वजह तेज रफ्तार और रात का अंधेरा हो सकती है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि रात में वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें, तेज रफ्तार न करें और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…