Categories: Othersखेल

RCB के खिलाफ हार के बाद ऋषभ पंत और एलएसजी टीम पर बीसीसीआई ने लगाया भारी जुर्माना

Rishabh Pant : लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत पर मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अपने अंतिम आईपीएल मैच में धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. इम्पैक्ट प्लेयर सहित बाकी प्लेइंग इलेवन पर भी इसी अपराध के लिए 12-12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.

खिलाड़ियों पर बड़ा जुर्माना

ज्ञात हो कि आईपीएल मीडिया विज्ञप्ति में कहा गया है कि चूंकि यह आईपीएल की आचार संहिता के तहत न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित उनकी टीम का सीजन का तीसरा अपराध था, इसलिए ऋषभ पंत पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. विज्ञप्ति में यह भी कहा गया कि इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यों पर व्यक्तिगत रूप से 12 लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 50 प्रतिशत  जुर्माना लगाया गया.

61 गेंदों पर नाबाद 118 रन की शानदार पारी

इससे पहले अपने आखिरी लीग मुकाबले में पंत की 61 गेंदों पर नाबाद 118 रन की शानदार पारी के बावजूद एलएसजी छह विकेट से मैच हार गई.  इस जीत से आरसीबी का क्वालीफायर-1 में स्थान सुरक्षित हो गया, जहां उनका सामना गुरुवार को चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स से होगा.

गुरुवार से शुरू होंगे प्लेऑफ के मुकाबले

IPl 2025 का लीग चरण अब खत्म हो गया है.और एक दिन के ब्रेक के बाद  कल यानी की गुरुवार से प्लेऑफ के मुकाबले शुरु होने वाले हैं.प्लेऑफ का पहला मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच मोहाली के मुल्लांपुर में  खेला जाएगा.जो पहला क्वालिफायर-1 है.और इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में जगह पक्की कर लेगी. उसके बाद 30 मई को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच एलिमिनेटर  खेला जाएगा.और फिर क्वालिफायर-1 में हारने वाली टीम क्वालिफायर-2 में एलिमिनेटर की विजेता का सामना करेगी.

इस सीजन 70 लीग मैचों के बाद पंजाब किंग्स पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर रहीं..तो दूसरे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और फिर तीसरे और चौथे नंबर पर गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस है.लेकिन अब ये नंबर काम नहीं आएंगे.क्योंकि एक हार और फिर सीजन से बाहर.हालांकि क्वालिफायर-1 खेलने वाली टीम को जरूर दूसरा मौका मिलेगा.लेकिन हार उनके फाइनल का इंतजार लंबा कर जाएगी.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

42 seconds ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

24 minutes ago

अफगानिस्तान पर PAK की एयरस्ट्राइक से रूस नाराज, तालिबान बोला- माकूल जवाब देंगे

Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…

42 minutes ago

Asian Games 2026: भारत ने हॉकी में दिखा या दम, दक्षिण कोरिया को 8-2 से हराकर दर्ज की लगातार तीसरी जीत

India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…

1 hour ago

Iran की US को चेतावनी, अगला हमला हुआ तो हिंद महासागर तक फैल सकता है युद्ध

Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…

1 hour ago

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

2 hours ago