Categories: नोएडा

ग्रेटर नोएडा की इंटरनेशनल फिल्म सिटी में बनेगा इंस्टीट्यूट,  लोकल युवाओं को मिलेगा रोजगार

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के पास सबसे बड़ी फिल्म सिटी बनने जा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत यमुना एक्सप्रेसवे के पास बनने वाली इंटरनेशनल फिल्म सिटी में एक फिल्म इंस्टीट्यूट की स्थापना की जाएगी। यह इंस्टीट्यूट राज्य के युवाओं, विशेषकर यमुना एक्सप्रेस वे क्षेत्र के आसपास निवास करने वाले नौजवानों के लिए नए अवसरों के दरवाजे खोलने वाला है।  

 230 एकड़ में बनेगा इंस्टीट्यूट

बॉलीवुड के फेमस निर्माता बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप के कंसोर्सियम बेव्यू भूटानी फिल्म सिटी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी के सेक्टर 21 में 230 एकड़ भूमि पर 1,510 करोड़ रुपये की लागत से यह परियोजना विकसित की जा रही है। कंपनी के जनरल मैनेजर राजीव अरोड़ा के अनुसार, पहले चरण में 3 लाख स्क्वायर फीट क्षेत्र में इस अनोखे फिल्म इंस्टीट्यूट का निर्माण आने वाले तीन सालों में पूरा हो जाएगा।

इंस्टीट्यूट मिलेगी ये सुविधाएं

इंस्टीट्यूट में एक्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग, वीएफएक्स, कैमरा ऑपरेशन, लाइटिंग, फैशन, मीडिया और मास कम्युनिकेशन जैसे व्यापक पाठ्यक्रम संचालित होंगे। आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित कक्षाओं, स्टूडियो, एडिटिंग सूट्स और वर्चुअल रियलिटी लैब की सुविधा उपलब्ध होगी। छात्रों को वास्तविक फिल्म परियोजनाओं पर काम करने का तरीका दिया जाएगा। प्रोडक्शन हाउस के साथ साझेदारी के माध्यम से कार्यशालाएं, इंटर्नशिप और विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित होंगे। फिल्म सिटी में फिल्मों के प्रीमियर की व्यवस्था होगी और एक समग्र संसाधन केंद्र स्थापित किया जाएगा। छात्रों के लिए छात्रावास, कैफेटेरिया, स्वास्थ्य केंद्र और मनोरंजन क्षेत्र जैसी आधारभूत सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।

फिल्म सिटी में ही रोजगार के अवसर

विशेष बात यह है कि प्रशिक्षण और रोजगार दोनों में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। यमुना एक्सप्रेसवे और इसके आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को पहली प्रतिभागी मिलेगी, जबकि उत्तर प्रदेश के अन्य भागों के युवा भी इस योजना से लाभ उठा पाएंगे। अधिकारियों ने यह स्पष्ट किया कि मुंबई से कर्मचारी लाने की अपेक्षा स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षित करना सही रहेगा, जिससे फिल्म सिटी में ही रोजगार के अवसर होंगे।

रोजगार और प्रशिक्षण का बनेगी केंद्र

फिल्म महोत्सव, प्रदर्शनियां और प्रतियोगिताओं के आयोजन से छात्रों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और इंडस्ट्री में नेटवर्किंग के अवसर मिलेंगे। यह पहल न केवल युवाओं के लिए रोजगार और प्रशिक्षण का केंद्र बनेगी, बल्कि उत्तर प्रदेश को फिल्म निर्माण और मनोरंजन उद्योग का एक प्रमुख केंद्र भी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

Trump on BRICS: ट्रंप का रुख क्यों बदला? BRICS में मोदी-Xi-पुतिन की तस्वीरों से क्यों बढ़ी हलचल?

Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…

6 minutes ago

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

15 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

22 minutes ago

अब सुअर की किडनी से होगा इंसानों का ट्रांसप्लांट? दिल्ली के अस्पताल ने शुरू किया नया विभाग

Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…

38 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जम्मू से पटना तक कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…

41 minutes ago

ब्रजेश पाठक की डॉक्टरों से अपील, हिंदी-देवनागरी में लिखें दवा-जांच के नाम; मातृभाषा में संवाद पर जोर

Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…

59 minutes ago