IPL 2025 : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI ) 3 जून को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के समापन समारोह के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों को विशेष श्रद्धांजलि देगा. बोर्ड का यह निर्णय सफल ऑपरेशन सिंदूर के मद्देनजर लिया गया है जिसमें भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में कई आतंकवादी ठिकानों को नष्ट कर दिया था.
BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने खबर की पुष्टि करते हुए एक समाचार चैनल से कहा कि बोर्ड IPL 2025 का समापन समारोह वास्तव में भारतीय सशस्त्र बलों को श्रद्धांजलि होगी जब BCCI भारतीय सशस्त्र बलों को सम्मानित करेगा.मीडिया रिपोर्ट की माने तो बीसीसीआई ने समापन समारोह के लिए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ अनिल चौहान, चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ उपेंद्र द्विवेदी, चीफ ऑफ नेवी स्टाफ दिनेश के त्रिपाठी और चीफ ऑफ एयर स्टाफ एपी सिंह को निमंत्रण भेजा है.
एक अंग्रेजी समाचार चैनल ने घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया कि हम अपने सशस्त्र बलों की निरंतर बहादुरी,साहस और सेवा के लिए आभारी हैं. हम ऑपरेशन सिंदूर के तहत उनके प्रयासों का सम्मान करने के लिए एक विशेष श्रद्धांजलि देना चाहते हैं. आईपीएल 2025 का समापन समारोह सशस्त्र बलों के लिए एक श्रद्धांजलि होगी. उन्होंने कहा कि इसके लिए हमने पहले ही चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ,चीफ ऑफ नेवी स्टाफ और चीफ ऑफ एयर स्टाफ को निमंत्रण भेज दिया है.
बता दें कि इससे पहले जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर बढ़ते तनाव के कारण आईपीएल 2025 सीजन को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया था. हालांकि, युद्धविराम की घोषणा के बाद टूर्नामेंट फिर से शुरू हो गया. बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 सीजन के फिर से शुरू होने पर भारतीय सशस्त्र बलों के प्रयासों को मान्यता दी क्योंकि खिलाड़ियों ने कई स्थानों पर मुकाबलों की शुरुआत से पहले राष्ट्रगान गाया और स्टेडियम में विशाल स्क्रीन पर 'धन्यवाद, सशस्त्र बल' के संदेश प्रदर्शित किए गए.
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…