Categories: मनोरंजन

नई कहानी, नए चेहरे… सिनेमाघरों में जल्द दस्तक देगी ‘धड़क 2’, नया पोस्टर रिलीज

Dhadak 2: साल 2018 में रिलीज हुई ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर की फिल्म धड़क ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था. यह ना सिर्फ एक रोमांटिक ड्रामा थी, बल्कि भावनाओं और समाज के खिलाफ बगावत की कहानी भी थी, जिसने दर्शकों के दिलों को छू लिया. अब धड़क के चाहने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. इस फिल्म का दूसरा पार्ट यानि धड़क 2 जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है.

फिल्म में मुख्य भूमिका निभायेंगे ये स्टार

इस बार कहानी नई है, चेहरे नए हैं. करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म में मुख्य भूमिका में होंगी एनिमल फेम तृप्ति डिमरी, जिनका करियर अब बुलंदियों पर है, और टैलेंटेड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी. ये पहली बार होगा जब तृप्ति और सिद्धांत की जोड़ी बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगी. फिल्म के दो नए पोस्टर रिलीज किए गए हैं, जिनमें दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री और किरदारों का इमोशनल इंटेंसिटी साफ झलकती है. इन पोस्टर्स ने साफ संकेत दे दिया है कि धड़क 2 सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं होगी, बल्कि इसमें इश्क के लिए की जाने वाली लड़ाई और दीवानगी की हदें भी देखने को मिलेंगी. फिल्म का पोस्टर्स देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये जोड़ी दर्शकों पर जादू चलाने के लिए पूरी तरह तैयार है.

जानें फिल्म कब होगी रिलीज

रिलीज डेट की बात करें तो लंबे इंतजार के बाद अब फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. धड़क 2 1 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. जहां धड़क ने युवा दिलों की धड़कनों को छुआ था, वहीं धड़क 2 से उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म उस विरासत को आगे ले जाएगी और एक बार फिर से समाज और प्यार के बीच की टकराहट को नए सिरे से पेश करेगी. तृप्ति डिमरी, जिन्होंने एनिमल और बैड न्यूज जैसी फिल्मों से अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है, अब इस फिल्म में क्या नया रंग भरती हैं, यह देखना वाकई दिलचस्प होगा. हर किसी की नजर इस पर टिकी है कि क्या धड़क 2 भी अपने पहले पार्ट की तरह दर्शकों के दिलों को जीत पाएगी या नहीं.

Ranjana Kumari

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

7 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

8 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

8 hours ago