Categories: नोएडा

सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार: बोनी कपूर ने सौंपा इंटरनेशनल फिल्म सिटी का लेआउट, 5 लाख लोगों को रोजगार

Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के महत्वाकांक्षी सपनों की परियोजना "इंटरनेशनल फिल्म सिटी" के निर्माण में तेजी आने लगी हैं। मंगलवार को फेमस फिल्म निर्माता बोनी कपूर की कंपनी बेव्यू प्रोजेक्ट्स एलएलपी ने यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यीडा) को फिल्म सिटी का विस्तृत लेआउट प्लान सौंप दिया है। इस महत्वपूर्ण कदम के साथ ही उत्तर भारत की सबसे बड़ी फिल्म सिटी के निर्माण की राह अब पूरी तरह साफ हो गई है।

1000 एकड़ में बनेगी 1510 करोड़ की फिल्म सिटी

यमुना एक्सप्रेसवे के सेक्टर-21 में 1000 एकड़ में बनने वाली यह अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी न केवल भारतीय सिनेमा जगत के लिए एक नया अध्याय साबित होगी, बल्कि उत्तर प्रदेश की आर्थिक तस्वीर को भी पूरी तरह बदल देगी। परियोजना के पहले चरण में 230 एकड़ भूमि पर काम शुरू होगा, जिसकी अनुमानित लागत 1510 करोड़ रुपये है।

बोनी कपूर ने सौंपी रिपोर्ट

यमुना प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न अधिकारियों की मौजूदगी में बोनी कपूर ने अपनी कंपनी की ओर से संपूर्ण परियोजना से संबंधित लेआउट प्लान सौंपा है। अब प्राधिकरण इस पूरी योजना का गहन अध्ययन और मूल्यांकन करेगा, जिसके बाद आवश्यक अनुमोदन प्रदान कर निर्माण कार्य को हरी झंडी दे देगा। सीईओ अरुण वीर सिंह ने स्पष्ट किया है कि निर्माण कार्य पहले से निर्धारित समझौते के अनुसार ही पूरा होगा और बिना किसी मंजूरी के कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

फिल्म सिटी का मास्टर प्लान अप्रूव

आपको बता दें कि सर्वाधिक 18 प्रतिशत ग्रॉस रेवेन्यू शेयर का प्रस्ताव देकर सर्वोच्च बोलीदाता के रूप में चयनित बेव्यू प्रोजेक्ट्स एलएलपी को लेटर ऑफ अवार्ड पिछले साल ही जारी किया जा चुका है। 27 जून 2024 को यीडा और कंसेशनायर प्रतिनिधि बोनी कपूर के बीच कंसेशन एग्रीमेंट पर साइन हुए थे। इसी कड़ी में 27 फरवरी 2025 को साइट का राइट ऑफ वे कंसेशनायर को साइन कर दिया गया और 30 जनवरी 2025 को फिल्म सिटी का मास्टर प्लान भी अप्रूव हो चुका है।

ऐसे होगा परियोजना का काम

यह परियोजना तीन चरणों में बटकर अगले आठ सालों में अपना मुकम्मल रूप लेगी। शुरूआती चरण में 230 एकड़ में निर्माण कार्य प्रारंभ होगा, जबकि आगामी चरणों में बचा हुआ 770 एकड़ भूमि पर फेज-2 और फेज-3 के अंतर्गत विस्तार किया जाएगा। पहले 155 एकड़ में फिल्म स्टूडियो, साउंड स्टेज, पोस्ट प्रोडक्शन यूनिट और फिल्म इंस्टीट्यूट जैसी मुख्य परियोजनाएं तैयार होंगी। इसके अलावा 75 एकड़ में रिटेल, ऑफिस और मनोरंजन कॉम्प्लेक्स युक्त कौर्मशियल सेंटर का निर्माण होगा, लेकिन इसकी शुरुआत तभी होगी जब फिल्म संबंधी बुनियादी ढांचा पूरा हो जाएगा।

10,000 सीटों वाला भव्य कन्वेंशन सेंटर बनेगा

बेव्यू प्रोजेक्ट्स एलएलपी के जीएम राजीव अरोड़ा ने आश्वासन दिया है कि समस्त आवश्यक अनुमोदनों के पश्चात निर्माण कार्य तत्काल प्रारंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे ऐसी फिल्म सिटी का निर्माण करेंगे जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वप्नों को साकार करने में पूर्णतः सफल हो। इस मेगा प्रोजेक्ट में 10,000 सीटों वाला भव्य कन्वेंशन सेंटर, भारतीय सिनेमा पर आधारित संग्रहालय, विशेष फिल्म फेस्टिवल क्षेत्र, कलाकारों के लिए आवास व्यवस्था, भारत की विविध वास्तुकला शैलियों वाले छोटे स्टूडियो यूनिट, बड़े साउंड स्टेज और अंडरवाटर शूटिंग स्टूडियो जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं शामिल होंगी।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

बेटी के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, CM हेमंत सोरेन भी हुए शामिल

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…

23 minutes ago

गुलिस्तान बॉर्डर पर घमासान, पाकिस्तानी सैनिकों के चौकियां छोड़ने का दावा

Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

32 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में किताबों पर क्यों लगा बैन? विधानसभा से लेकर हाई कोर्ट तक छिड़ी महाजंग, जानिए कारण

Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…

34 minutes ago

Trump on BRICS: ट्रंप का रुख क्यों बदला? BRICS में मोदी-Xi-पुतिन की तस्वीरों से क्यों बढ़ी हलचल?

Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…

49 minutes ago

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

57 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

1 hour ago