ब्यूटी पार्लर की आड़ में चलता था खतरनाक नेटवर्क
Bhopal Sex Racket Case: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सामने आए चर्चित धर्मांतरण और दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार सगी बहनें अमरीन और आफरीन को लेकर जांच लगातार नए मोड़ ले रही है। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में दर्ज इस मामले में पुलिस अब कई अलग-अलग पहलुओं से पड़ताल कर रही है, ताकि पूरे नेटवर्क और आरोपों की सच्चाई सामने लाई जा सके। फिलहाल दोनों आरोपी बहनें न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं।
पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि अमरीन और आफरीन ने एक ब्यूटी पार्लर के जरिए अपना संपर्क नेटवर्क बनाया था। अधिकारियों को संदेह है कि इसी माध्यम से कई युवतियों को अपने जाल में फंसाया गया हो सकता है। इसलिए पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस मामले से अब तक कितनी लड़कियां प्रभावित हुई हैं और इस कथित नेटवर्क की पहुंच कहां तक थी।
जांच के दौरान यह भी जानकारी मिली है कि दोनों बहनों के परिवार का संबंध कभी भोपाल के एक ईरानी डेरे से जुड़ा हुआ बताया जाता है। जब उनका परिवार अब्बास नगर की झुग्गी बस्ती में रहता था, उसी दौरान उनकी वहां के लोगों से नजदीकियां बढ़ीं थीं। अब पुलिस यह भी खंगाल रही है कि क्या उस दौर में उनका संपर्क किसी आपराधिक गतिविधियों से जुड़े लोगों से हुआ था।
एडिशनल डीसीपी गौतम सोलंकी के अनुसार पुलिस इस मामले की हर दिशा में जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि ईरानी डेरे से जुड़े पहलुओं को भी गंभीरता से खंगाला जा रहा है, हालांकि अभी इस संबंध में कोई अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आया है।
जानकारी के मुताबिक अमरीन और आफरीन के परिवार में कुल चार बहनें और दो भाई हैं। इनमें से दो बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि भाइयों में से एक मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। पुलिस जांच में एक और नाम सामने आया है बिलाल, जो दोनों का मौसेरा भाई बताया जा रहा है। बताया गया है कि बिलाल मूल रूप से मुंबई का रहने वाला है, लेकिन वह भोपाल आकर अब्बास नगर स्थित घर में दोनों बहनों के साथ रहने लगा था। पुलिस को फिलहाल उसकी मौजूदगी मुंबई में होने की जानकारी मिली है और उसकी भूमिका की भी जांच की जा रही है।
पीड़िताओं ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि अमरीन और आफरीन का गिरोह एमडी ड्रग्स की तस्करी से भी जुड़ा हुआ था। शिकायत के मुताबिक युवतियों को नशे की लत लगाकर उनसे जबरन संबंध बनवाए जाते थे और उन्हें अलग-अलग शहरों में भेजा जाता था।
एफआईआर के अनुसार चंदन यादव नाम का युवक भी इस पूरे मामले में अहम कड़ी माना जा रहा है। बताया गया है कि वह सागर रॉयल विला में अमरीन और आफरीन के साथ रहता था। जांच में यह भी सामने आया कि उनके संपर्क में आने के बाद उसने इस्लाम धर्म अपना लिया था। पीड़िताओं ने आरोप लगाया है कि दोनों बहनें उन्हें गुजरात और मुंबई जैसे शहरों में भी लेकर गई थीं, जहां उन्हें अनजान लोगों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया। इतना ही नहीं, उन्हें शराब पीने और नशीले पदार्थ लेने के लिए भी दबाव डाला जाता था।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक जैसे-जैसे नए सबूत और तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि इस कथित नेटवर्क का दायरा कितना बड़ा था और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Eid Ul Fitr 2026: 20 या 21 मार्च? चांद के दीदार पर टिकी मीठी ईद की तारीख, जानिए कब मनाएंगे भारत में त्योहार
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…