Categories: Othersबिहार

बिहार चुनाव से पहले AAP सांसद संजय सिंह की खान सर से मुलाकात, चर्चाओं का बाजार गर्म

Bihar Politics: बिहार में आगामी कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसको लेकर बीजेपी समेत तमाम सियासी दलों ने अपनी चहल कदमी बढ़ा दी है. इसी बीच आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पटना में खान सर से मुलाकात की। जिसके बाद से सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

बिहार में अकेले चुनाव लड़ेगी AAP

दरअसल, संजय सिंह ने मंगलवार को पटना पहुंचे संजय सिंह ने राज्य की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। जिसके बाद वो खान सर से मिलने उनके कोचिंग सेंटर पहुंचे। जहां दोनों के बीच राज्य की शिक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई। इस मुलाकात के बाद अटकलें हैं कि खान सर राजनीति में हाथ आजमा सकते हैं और आम आदमी पार्टी उन्हें चुनाव भी लड़ा सकती है।

BPSC के आंदोलन में भी रही सक्रिय भूमिका

बता दें, पटना के मशहूर कोचिंग शिक्षक खान सर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। वो अपनी पढ़ाने की शैली के लिए प्रतियोगी परीक्षा के अभ्यर्थियों के बीच काफी लोकप्रिय भी हैं। इस साल बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC परीक्षा में कथित धांधली का आरोप लगाते हुए पटना में लंबा आंदोलन चला। इस आंदोलन में भी खान सर की सक्रिय भूमिका रही।

पहले भी हो चुकी हैं चर्चाएं

ये पहली बार नहीं है कि जब खान सर के राजनीति में एंट्री की चर्चाएं हो रही हों, पहले भी इस तरह की अटकलें लगाई जाती रही हैं। हालांकि, वो अक्सर इस बात से इनकार करते रहे हैं। अब बिहार चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के बड़े नेता से उनकी मुलाकात ने अटकलों का बाजार फिर से गर्म कर दिया है। हालांकि, खान सर या आम आदमी पार्टी की तरफ से अभी तक इस बारे में कुछ स्पष्ट नहीं कहा गया है।

पार्टी के धरना प्रदर्शन में लिया हिस्सा

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की पार्टी बिहार में अकेले चुनाव लड़ने जा रही है। पार्टी ने सभी 243 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने का ऐलान भी कर दिया है। इसी सिलसिले में संजय सिंह मंगलवार को पटना पहुंचे थे। जहां उन्होंने गर्दनीबाग में पार्टी के धरना प्रदर्शन में हिस्सा लिया। AAP ने दिल्ली में बिहारियों की झुग्गियों को तोड़े जाने के विरोध में केंद्र सरकार पर हमला बोला।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

Asian Games 2026: भारत ने हॉकी में दिखा या दम, दक्षिण कोरिया को 8-2 से हराकर दर्ज की लगातार तीसरी जीत

India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…

8 minutes ago

Iran की US को चेतावनी, अगला हमला हुआ तो हिंद महासागर तक फैल सकता है युद्ध

Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…

27 minutes ago

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

53 minutes ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

54 minutes ago

Pakistan Row: न्यूयॉर्क की सड़कों पर ‘चोर आया’ पोस्टर का दावा, अमेरिका में क्यों मचा बवाल

Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…

1 hour ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बेटे ने हिटमैन से कहा- ‘पकड़े जाओ तो पत्नी का नाम लेना’

Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…

1 hour ago