कर्तव्य भवन के पास वित्त मंत्री निर्मला अपने सहयोगी अधिकारियों के साथ
FM Nirmala Sitharaman Budget Day Saree: बजट वाले दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण हमेशा चर्चा में रहती है। इसकी वजह है कि निर्मला सीतारमण जो साड़ी पहनती हैं, उसमें भारत की संस्कृति की छाप दिखती है। इस बार वित्त मंत्री ने बजट वाले दिन के लिए बैंगनी रंग की साड़ी चुनी। आइये नज़र डालते हैं अब तक निर्मला सीतारमण ने अलग-अलग बजट में किस-किस रंग की साड़ियां पहनी हैं।
इससे पहले साल 2025 के बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बिहार की 'मधुबनी कला' से सजी ऑफ-व्हाइट सिल्क साड़ी में नजर आई थी। ये साड़ी उन्हें पद्म पुरस्कार विजेता दुलारी देवी ने गिफ्ट की थी। साड़ी पर 'मछली' का डिजाइन बना था जो कि सुख, समृद्धि और विकास का प्रतीक था।
2024 का अंतरिम बजट अंतरिम बजट के दौरान उन्होंने नीले रंग की साड़ी पहनी, जिसमें हल्के आइवरी प्रिंट नजर आए। साधारण ज्वेलरी के साथ यह लुक काफी शालीन और क्लासी दिखा।
2023 में निर्मला सीतारमण ने लाल रंग की संबलपुरी साड़ी पहनकर संसद में कदम रखा। पारंपरिक टेंपल बॉर्डर वाली इस साड़ी ने भारतीय हस्तशिल्प को खास पहचान दिलाई।
2022 का बजट सत्र इस साल उन्होंने ब्राउन रंग की हैंडलूम सिल्क साड़ी चुनी, जिसे डार्क मरून ब्लाउज के साथ पहना गया। पूरा लुक बेहद सिंपल लेकिन प्रभावशाली रहा।
2021 का बजट लुक 2021 में लाल और ऑफ-व्हाइट रंग की पोचमपल्ली सिल्क साड़ी में उनका अंदाज दिखा। गोल्डन बॉर्डर और जटिल डिजाइन ने साड़ी को खास बनाया।
2020 का बजट सत्र 2020 के बजट के दौरान उन्होंने पीले रंग की कांजीवरम साड़ी पहनी। सुनहरे बॉर्डर वाली यह साड़ी पारंपरिक दक्षिण भारतीय पहचान को दर्शा रही थी।
2019 का पहला बजट अपने पहले बजट भाषण में निर्मला सीतारमण लाबी साड़ी में नजर आईं। हाथ में बही खाता और साधारण आभूषणों के साथ उनका लुक यादगार बन गया।
ये भी पढ़ें: Budget 2026: देश में ऐसे शुरू हुई थी बजट पेश करने की परंपरा, इस विदेशी ने पेश किया पहला बजट
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…
Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…
Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…