Cover Story Featured

रोहित शेट्टी के घर के बाहर चार राउंड फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

Rohit Shetty News: फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के मुंबई आवास के बाहर फायरिंगकी सूचना के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक, उनके घर के बाहर चार राउंड फायरिंग की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। साथ ही उनके घर के बाहर पुलिस ने सुरक्षा को बढ़ा दिया है और बड़ी संख्‍या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

फायरिंग की वजह नहीं आई सामने

रोहित शेट्टी के एक करीबी ने बताया कि घर के बाहर से एक अज्ञात शख्‍स ने गोलीबारी की और मौके से भाग निकला। अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि आखिर यह फायरिंग क्‍यों चलाई गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है. साथ ही उन्‍होंने बताया कि सभी सुरक्षित हैं।

बढ़ाई गई घर पर सुरक्षा

मुंबई पुलिस ने इस मामले में कहा कि फिल्‍म डायरेक्‍टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने चार राउंड फायरिंग की। इसके बाद जुहू में रोहित शेट्टी के घर के आसपास बड़ी संख्‍या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और हमलावरों की पहचान करने के लिए हर संभव एंगल से जांच कर रही है। हमले के पीछे का मकसद अभी पता नहीं चला है।

ये भी पढ़ें: Alia Bhatt सोशल मीडिया अकाउंट करना चाहती हैं डिलीट, जानें वजह

Anamika Anand

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

1 hour ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

2 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

3 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

4 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago