लोकसभा में बजट भाषण देते हुए वित्त मंत्री
Budget News: देश का बजट रविवार को संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया। सीतारमण ने कहा देश पिछले 12 सालों से आर्थिक विकास कर रहा है। उन्होंने कहा गरीबी हटाने के काम किए जा रहे हैं और देश में निवेश लाने की लगातार कोशिश की जा रही है। मालूम हो कि भारत का बजट करीब 55 लाख करोड़ का है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किसानों के लिए खास घोषणाएँ कीं। उन्होंने कहा कि कृषि उत्पादन में विविधता लाने, उत्पादकता बढ़ाने और किसान की आय बढ़ाने के लिए सरकार उच्च मूल्य वाली फसलों को प्रोत्साहित करेगी। मत्स्य पालन के अलावा घोषणाओं में तटीय क्षेत्रों में नारियल, काजू, कोको जैसी फसलों को बढ़ावा देने का ऐलान किया गया है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इनकम टैक्स के फॉर्म को आसान बनाया गया है. नए इनकम टैक्स एक्ट 1 अप्रैल से लागू होंगे और छोटे टैक्सपेयर्स के लिए नई स्कीम का प्रस्ताव रखा गया है.
बजट में वित्त मंत्री ने अपने भाषणा में देशभर में आयुर्वेद के 3 ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट बनाने की घोषणा की है। इसके अलावा जामनगर में रिसर्च सेंटर भी बनेगा।
बजट में वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि सरकार का 2-3 शहरों और मंदिरों वाले शहरों पर फोकस रहेगा। इन्हें 5000 करोड़ की राशि सरकार अवांटित करेगी।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि पशु चिकित्सा महाविद्यालय को लोन सब्सिडी दी जाएगी। हर जिले में एक गर्ल हॉस्टल बनाया जाएगा। नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हॉस्पिटालिटी का गठन भी किया जाएगा।
बजट 2026 में वित्त मंत्री ने कहा कि बैंकिंग सेक्टर के लिए रिफॉर्म की जरूरत है. विकसित भारत के लिए हाई लेवल कमिटी बनाई जाएगी और बैंकिंग सिस्टम के लिए भी हाई लेवल कमेटी का गठन किया जाएगा. बैंकों ने 98% ग्रामीण इलाकों को कवर किया है.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सर्विस सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए पैनल का गठन किया जाएगा. भारत को मेडिकल टूरिज्म का हब बनाने की योजना है और मेडिकल सेक्टर में निजी क्षेत्र के साथ मिलकर काम किया जाएगा। इसके तहत पांच रीजनल मेडिकल हब शुरू करने की योजना बनाई होगी।
वित्त मंत्री ने बजट में 20 नए जलमार्ग बनाने का ऐलान किया है। इसके लिए वाराणसी और पटना में शिप रिपेयर इकोसिस्टम स्थापित किया जाएगा। कोस्टल कार्गो प्रोमोशन स्कीम लॉन्च की जाएगी और वाटरवेज सेक्टर के लिए युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी
बजट 2026 में वित्त मंत्री ने कहा कि सात नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा की गई है. मुंबई-पुणे के लिए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाया जाएगा और बड़े शहरों के लिए भी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे.
छोटे उद्योगों के लिए ₹2,000 करोड़ का प्रावधान किया गया है। MSMEs के लिए लिक्विडिटी सपोर्ट देने के लिए TREDS की व्यवस्था की जाएगी। वित्त वर्ष 2027 के लिए कैपेक्स लक्ष्य ₹12.2 लाख करोड़ निर्धारित किया गया है।
बजट में ओडिशा और केरल में रेयर अर्थ कॉरिडोर बनाए जाएंगे। इसके साथ ही आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भी रेयर अर्थ कॉरिडोर बनाने की घोषणा की गई है। कंस्ट्रक्शन और इंफ्रा उपकरणों के लिए एक नई स्कीम लाई जाएगी। टेक्सटाइल सेक्टर के आधुनिकीकरण को बढ़ावा दिया जाएगा।
बजट 2026 में वित्त मंत्री ने कहा कि बायो फार्मा मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने पर फोकस किया जाएगा और अगले 5 साल में बायोफार्मा सेक्टर में 10,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा. भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग फार्मा हब बनाने पर जोर दिया गया है
सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में वित्त मंत्री निर्मला ने हाथ में टैबलेट लिया हुआ है और वह कर्तव्य भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर रही हैं। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मुूने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बजट पेश करने से पहले पारंपरिक दही और चीनी खिलाया।
जान लें कि देश के इतिहास में यह पहली बार है कि जब रविवार के दिन बजट पेश किया जा रहा है। सुबह 9 बजे राष्ट्रपति को बजट की कॉपी दी जाएगी। इसके बाद 10.15 पर बजट को मंजूरी मिलेगी। उसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे सदन में केंद्रीय बजट पेश करेंगी।
पिछले बजट में घरेलू तकनीकी वस्त्र उत्पादों को बढ़ावा दिया गया था। सरकार ने शटल-रहित करघों वाली टेक्सटाइल मशीनरी को सीमा शुल्क से मुक्त किया था। साथ ही, बुने हुए वस्त्रों पर बुनियादी सीमा शुल्क को संशोधित करके 20 फीसदी अथवा 115 रुपये प्रति किलोग्राम में जो भी अधिक करने का प्रपोजल रखा गया था। इस सेक्टर के लिए इस बार भी बड़ा फैसला लिया जा सकता है।
खबर पर अपडेट जारी है...
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…