क्राइम

महिलाओं के वीडियो बनाकर करता था पोस्ट, बेंगलुरु पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Bengaluru News: बेंगलुरु पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो बिना इंस्टाग्राम पर महिलाओं के वीडियो और तस्वीरें पोस्ट करता था। एक महिला ने वीडियो वायरल होने पर 26 साल के गुरदीप सिंह पर आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। आरोपी के खिलाफ एक महिला ने अपना वीडियो वायरल होने के बाद शिकायत की थी। आरोप है कि गुरदीप कॉमन रेगुलर वीडियो बनाने के बहाने महिलाओं को न सिर्फ टारगेट करता था बल्कि उनका वीडियो सोशल मीडिया पर भी पोस्ट करता था।

इन दिनों बेरोजगार था आरोपी

बेंगलुरु पुलिस के मुताबिक,आरोपी गुरदीप सिंह अपने भाई के साथ आरके पुरम इलाके में रहता है। गुरदीप ने होटल मैनेजमेंट में ग्रैजुएट किया हुआ है जो इन दिनों बेरोजगार था। इसलिए वह चर्च स्ट्रीट पर अव्यवस्था को फिल्माने के बहाने महिलाओं का वीडियो बनाता था। आरोप है कि उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर महिलाओं के वीडियो और तस्वीरें उनकी अनुमति के बिना पोस्ट कीं। जिनमें से एक पोस्ट काफी वायरल हुआ, जब उस वीडियो में फिल्माई गई महिला की नजर उस पर पड़ी को उसने इंस्टाग्राम पर इस कंटेंट के बारे में शिकायत की। इतना ही नहीं, उसने वीडियो को हटाने की कोशिश भी की, लेकिन इंस्टाग्राम के नियमों के कारण वह सफल नहीं सकी।

यह भी पढ़ें: बिहार में अधिकारियों ने ट्रैक्टर का बना दिया निवास प्रमाण पत्र, वायरल होते ही मचा हड़कंप

जिसके बाद महिला ने बिना अनुमित बनाए गए अपने वीडियो के बारे में इंस्टाग्राम पर ही पोस्ट किया। पीड़िता का कहना है कि इस पोस्ट के कारण उसे ऑनलाइन अजनबी लोगों के अश्लील मैसेज आ रहे हैं। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को (Bengaluru News) संज्ञान में लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, वीडियो को इंस्टाग्राम से हटाने में मुश्किल हो रही है। वहीं अब विभाग इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा को अकाउंट हटाने के लिए मजबूर करने के लिए कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है।

यह भी देखें: UP News: नोएडा में बाढ़ का संकट, प्रशासन ने कसी कमर, राहत जारी |  

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

बद्रीनाथ धाम में बिना अनुमति सांस्कृतिक कार्यक्रम, चमोली DM ने मांगा जवाब

Badrinath Dham Event: उत्तराखंड के चमोली में बद्रीनाथ धाम में बिना प्रशासनिक अनुमति सांस्कृतिक कार्यक्रम…

1 hour ago

‘यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा…’ विराट कोहली ने 2027 WC को लेकर कही दिल की बात

Virat Kohli 2027 World Cup: भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली वनडे सीरीज से…

2 hours ago

सहारनपुर में ओवरटेक के चक्कर में खाई में गिरीं 2 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, भूसे में दबकर 2 की मौत

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार सुबह रुड़की-पंचकूला मार्ग पर दर्दनाक हादसा हुआ।…

2 hours ago

भारत में किस उम्र तक कर सकते हैं पढ़ाई? जानें ग्रेजुएशन से PhD तक के नियम

Education Age Limit India: कई लोग 12वीं के बाद परिवार की जिम्मेदारियों या दूसरी परिस्थितियों…

2 hours ago

भाद्रपद पूर्णिमा 2026: घर में होगा मां लक्ष्मी का वास, आज रात करें ये उपाय

Bhadrapada Purnima 2026: भाद्रपद पूर्णिमा को शास्त्रों में बेहद दिव्य बताया गया है। इस दिन…

2 hours ago

पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान में धमाका, 11 लोगों की मौत; 30 घायल

Dera Ismail Khan Blast: उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान में धमाके की खबर है।…

2 hours ago