Kapil Sharma Cafe
Kapil Sharma Cafe:कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा कैफे में फायरिंग की घटना सामने आई है। बड़ी बात ये है कि कपिल का ये कैफे तीन दिन पहले ही खुला है। इस घटना का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में एक आदमी रात को कैफे की खिड़कियों पर फायरिंग करता नजर आ रहा है। वो कार में है और वीडियो भी वहीं से बनाया जा रहा है।
दरअसल, कपिल का ये कैफे कनाडा के सरे इलाके में है। कुछ दिनों पहले ही इस कैफे की बड़े स्तर पर ओपनिंग की गई थी। कपिल के इस कैफे पर लोगों की भारी भीड़ भी हो रही थी। कैफे में हुई फायरिंग का ये वीडियो रात का है, जहां एक कार सवार कैफे के शीशों पर फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: महिलाओं के वीडियो बनाकर करता था पोस्ट, बेंगलुरु पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
खबरों के मुताबिक, खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल ने घटना की जिम्मेदारी ली है। वहीं, मामले में बब्बर खालसा के संगठन से जुड़े आतंकी हरजीत सिंह उर्फ लाडी का नाम भी सामने आ रहा है। कुख्यात आतंकी लाडी का नाम पहले भी कई वारदातों में सामने आता रहा है। वो एनआईए की मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों की सूची में भी शामिल है।
यह भी देखें: Chhangur Baba: धर्म बदलवाने की फैक्ट्री, UP Police ने बाबा का खेल किया फेल |
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…