उत्तर प्रदेश

इंश्योरेंस पॉलिसी बेचने के नाम पर 36 लाख रुपए की ठगी, साइबर क्राइम टीम ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Cyber Fraud: गाजियाबाद पुलिस साइबर फ्रॉड के खिलाफ लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है। ऐसे ही एक मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, गाजियाबाद के निवासी महिपाल बिष्ट से इंश्योरेंस पॉलिसी के पैसों से बिटकॉइन खरीदने के नाम पर 36 लाख रुपए की ठगी कर ली गई। 24 अक्टूबर 2024 से 8 जून 2025 के बीच साइबर ठगों ने महिपाल के खाते से कई खातों में 36 लाख रुपए भी ट्रांसफर करा लिए। जिसके बाद 3 जुलाई 2025 को महिपाल ने थाना साइबर क्राइम में मुकदमा दर्ज कराया था। मामला दर्ज होते ही पुलिस जांच में जुटी थी।

पांच आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

वहीं, अब पुलिस ने 36 लाख की साइबर ठगी के मामले को सुलझाते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक,रवि प्रताप साइबर ठगी (Cyber Fraud) करने वाले गिरोह का सरगना है, जो 2020 में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करता था और निजी कंपनी कई प्रतिष्ठित बीमा कंपनियों का अधिकृत ग्राहक सेवा केंद्र थी। जहां से तमाम कंपनियों के ग्राहकों को पॉलिसी से जुड़ी जानकारी दी जाती थी।

कंपनी में काम के दौरान हुई थी दोस्ती

इतना ही नहीं, रवि के साथ विकास कुमार और संकेत त्यागी भी काम करता था। जहां तीनों में दोस्ती हो गई उसके बाद संकेत ने ऑफिस से ग्राहकों का डाटा चोरी कर लिया और बाद में तीनों ने नौकरी छोड़ फर्जी कॉल सेंटर शुरू कर लिया। जहां कंपनी से चुराए गए डाटा का इस्तेमाल कर खुद को तमाम कंपनियों का बीमा लोकपाल अधिकारी बनकर पॉलिसी धारकों से विभिन्न नंबरों से कॉलिंग कर मुनाफे का लालच दिया और फिर पॉलिसी धारक से अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर करा लिए।

तीन राज्यों में हुई ठगी का खुलासा

एडीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया,”पुलिस ने रवि, विकास, नवीन, अनुज और गुंजन को गिरफ्तार किया है। जिनकी गिरफ्तारी से 44 लाख रुपए की साइबर फ्रॉड (Cyber Fraud) की तीन राज्यों में तीन घटनाओं का खुलासा हुआ है। इनमें आरोपी रवि प्रताप और विकास साइबर धोखाधड़ी के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। जबकि अनुज यूपी के जालौन से चोरी की दो घटनाओं में जेल जा चुका है।”

यह भी पढ़ें: महिलाओं के वीडियो बनाकर करता था पोस्ट, बेंगलुरु पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

बता दें कि गैंग के सदस्य अपने खातों के बजाय अन्य लोगों के खातों में पैसे ट्रांसफर करवाते थे। जब खातों में रकम इकट्ठा हो जाती थी तो एटीएम से निकालकर आपस में बांट लेते थे। इतना ही नहीं, पुलिस की ट्रेसिंग से बचने के लिए आरोपी फर्जी आईडी पर फ्री एक्टीवेटेड सिम कार्ड का इस्तेमाल करते थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से पांच मोबाइल फोन, लैंडलाइन डिवाइस, चेक, एटीएम कार्ड, SUV कार और एक लाख 83 हजार रुपए नगद बरामद हुए हैं।

यह भी देखें: Delhi News: CM बंगले की आलीशान प्लानिंग पर रोक, जानिए क्यों रद्द हुआ टेंडर |

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

दिल्ली में 11 KM लंबा छठ घाट तैयार, नितिन नवीन ने किया उद्घाटन; साफ पानी से लेकर CCTV तक की सुविधा

Delhi Munak Canal Chhath Ghat: दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों के बीच राजधानी का…

4 hours ago

IIT खड़गपुर में शुरू होगी MD की पढ़ाई, 6 स्पेशलाइजेशन में मिलेंगी 12 सीटें

IIT Kharagpur MD Admission 2026: IIT खड़गपुर ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल…

5 hours ago

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय से पारण तक चार दिनों का पूरा कैलेंडर

Chhath Puja 2026 Calendar: छठ पूजा आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने…

5 hours ago

15 राउंड फायरिंग के बाद बोला ‘हैप्पी दिवाली’: पार्किंग विवाद में फरीदाबाद हत्याकांड CCTV में कैद

Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…

6 hours ago

यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, यूपी की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…

6 hours ago