ऑटो

भारत में अपना पहला शोरूम खोलने जा रही टेस्ला, बड़ा ऐलान भी कर सकते हैं एलन मस्क

Tesla first showroom: एलन मस्क की कंपनी टेस्ला आने वाली 15 जुलाई को भारत में अपना पहला शोरूम खोलने जा रही है। मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स यानी (BKC) इसका लॉन्च इवेंट होगा। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क खुद भी इस इवेंट में शामिल हो सकते हैं। इतना ही नहीं माना जा रहा है कि मस्क इस मौके पर भारत में स्टारलिंक इंटरनेट सेवा की शुरुआत का ऐलान भी कर सकते हैं।

भारत में टेस्ला का पहला आधिकारिक शोरूम

दरअसल, मुंबई के BKC में टेस्ला का ये पहला आधिकारिक शोरूम होगा। इस शोरूम में ग्राहक टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारें और टेक्नोलॉजी को करीब से देख सकेंगे। भारत में टेस्ला सबसे पहले Model Y कार लॉन्च करेगी। इस कार की कीमत लगभग 70 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रहने की उम्मीद है। इस कार को टेस्ला की जर्मनी स्थित फैक्ट्री से भारत लाया जाएगा, जहां दाईं ओर स्टीयरिंग वाली कारें बनती हैं।

यह भी पढ़ें: महिलाओं के वीडियो बनाकर करता था पोस्ट, बेंगलुरु पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

भारत में Model Y टेस्ला की प्रमुख कार होगी, लेकिन कंपनी भविष्य में और भी मॉडल लाने की योजना बना रही है, क्योंकि भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग बढ़ रही है। पहले तो टेस्ला भारत में गाड़ियां इम्पोर्ट करेगी, लेकिन बाद में कंपनी (Tesla first showroom) भारत में ही गाड़ियां बनाने पर भी विचार कर सकती है। भारत सरकार एक नई इलेक्ट्रिक व्हीकल नीति पर काम कर रही है, जिसमें स्थानीय निर्माण करने वाली कंपनियों को टैक्स में छूट और अन्य लाभ भी मिल सकते हैं। जिससे टेस्ला को भारत में अपना प्लांट लगाने में मदद भी मिल सकती है।

यह भी देखें: BJP New President Election: BJP अध्यक्ष की कुर्सी के लिए कौन होगा Modi-Shah की पसंद?

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

जमुई पीड़िता की फोटो शेयर करने पर एक्शन, CMO के स्टेनो पर FIR दर्ज

Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…

1 hour ago

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

4 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

4 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

4 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

5 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

5 hours ago