हरियाणा

टेनिस खिलाड़ी बेटी को पिता ने मारी तीन गोलियां, अस्पताल में हुई मौत

Radhika Yadav: माता-पिता अक्सर अपने बच्चों को आगे बढ़कर उनका नाम रोशन करने की सीख देते हैं। लेकिन गुरुग्राम में एक पिता ने अपनी होनहार बेटी की गोली मारकर सिर्फ इसलिए जान ले ली, क्योंकि उसे सोशल मीडिया पर रील बनाना पसंद था। दरअसल, राधिका यादव ITF की रैंकिंग में युगल खिलाड़ी के रूप में 113 वें नंबर पर थीं। जिनकी रील को लेकर पिता से बहस हुई तो पिता अपना आपा खो बैठे और गोली मारकर बेटी की जान ले ली।

बहस के बाद पिता ने मारी गोली

गुरुवार को 25 वर्षीय राज्य स्तरीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव (Radhika Yadav) की उसके ही पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना सेक्टर 57 स्थित राधिका के घर की है। जानकारी के मुताबिक, दो साल पहले चोट लगने की वजह से राधिका खेल नहीं पा रही थीं। ऐसे में वो रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने लगी थीं, जो कि पिता दीपक यादव को पसंद नहीं था। इसी बात को लेकर राधिका की पिता से बहस हुई जिसके बाद आपा खोते हुए पिता ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से बेटी पर 5 गोलियां चलाईं जिनमें से तीन गोलियां  राधिका यादव को लगीं। जिसके बाद गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: भारत में अपना पहला शोरूम खोलने जा रही टेस्ला, बड़ा ऐलान भी कर सकते हैं एलन मस्क

गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच से पता चलता है कि सोशल मीडिया पोस्ट के कारण घर में तनाव की स्थिति थी। यही वजह थी कि पिता भड़क गए और उन्होंने अपनी बेटी राधिका को लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मार दी। जिसे घर से बरामद कर लिया गया है। वहीं, सेक्टर 56 थाने के प्रभारी राजेंद्र कुमार के मुताबिक पुलिस को घटना की जानकारी अस्पताल से मिली थी। उन्होंने कहा, “हमें अस्पताल से एक महिला के बारे में फोन आया जो गोली लगने से घायल हुई थी। जब तक हम वहां पहुंचे, उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार के सदस्यों के बयानों से पुष्टि हुई कि बेटी की मौत का पिता ही जिम्मेदार था।”

यह भी देखें: Delhi News: घंटों की बारिश और सालों की नाकामी, System की सड़न उजागर |

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

8 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

15 minutes ago

अब सुअर की किडनी से होगा इंसानों का ट्रांसप्लांट? दिल्ली के अस्पताल ने शुरू किया नया विभाग

Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…

31 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जम्मू से पटना तक कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…

34 minutes ago

ब्रजेश पाठक की डॉक्टरों से अपील, हिंदी-देवनागरी में लिखें दवा-जांच के नाम; मातृभाषा में संवाद पर जोर

Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…

52 minutes ago

UP Trade Show का आगाज, अमित शाह बोले- योगी सरकार ने यूपी में बदला माहौल, बढ़ा निवेश

UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…

1 hour ago