अवैध शराब तस्करी पर बेटमा पुलिस का बड़ा वार
MP News: बेटमा / इंदौर में शराब माफिया के खिलाफ इंदौर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बेटमा थाना पुलिस ने गुरुवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर घेराबंदी कर एक ट्रक से 1200 पेटी अवैध बीयर माउट (लगभग 14,400 ब्लॉक लीटर) जब्त की है। पकड़ी गई खेप की कीमत ट्रक समेत करीब ₹48 लाख 60 हजार बताई जा रही है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक के जरिए भारी मात्रा में शराब राज्य से बाहर भेजी जा रही है। बेटमा पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी की और संदिग्ध ट्रक क्रमांक MP09HG3751 को रोककर जांच की।
ट्रक में बीयर माउट की पेटियों के नीचे अवैध शराब की खेप छिपाई गई थी।
तेजू सिंह पिता शिवसिंह चौहान
निवासी — गुड़भेली, थाना बडौद, जिला आगर मालवा
इसके खिलाफ थाना बेटमा में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क में शामिल अन्य तस्करों की तलाश कर रही है।
मीना कर्णावत (टीआई), संदीप पोरवाल (उनि), गजेन्द्र चौहान, रामप्रसाद सोलंकी, राजेश पटेल, तुलसीराम अहिरवार और सैनिक प्रह्लाद सभी को एसपी ने सराहना दी है।
पुलिस का संदेश साफ — तस्करी बंद नहीं तो कार्रवाई और कड़ी होगी
बेटमा पुलिस की यह कार्रवाई शराब तस्करों के लिए सीधी चेतावनी मानी जा रही है।
संवादाता - राहुल देवड़ा
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…