MP News: एमपी पुलिस के हाथ लगी सफलता, अवैध हथियार के गिरोह का किया भंडाफोड़
MP News: मध्यप्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है, जानकारी के लिए बता दें कि एमपी के भिण्ड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दिवाली के त्योहार पर पुलिस के किए गए इस काम की हर कोई सराहना कर रहा है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने अवैध हथियारों पर सख्त तरीक से रोक लागने की मुहिम जारी शुरू की थी, जिसके तहत पुलिस को सफलता भी हासिल हुई।
मामला थाना मेहगावं क्षेत्र के बीच ग्राम रूपावई का है, जहां अवैध हथियार की फैक्ट्री चल रही थी, और यही पर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक की पहल पर आपराधिक और असामाजिक तत्वों की धरपकड़ का मुहिम चलाया गया था। जिसके तहत अवैध हथियार और अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त और तस्करी जुटे अपराधियों के खिलाफ कार्यवाई करनी थी।
अधिकारियों की तरफ से दिए गए निर्देश के तहत की पूर मुहिम चलाई गई, उपपुलिस अधीक्षक मुख्यालय दीपक तोमर और अनुविभागीय अधिकारी अटेर श्री रविन्द वारकले के मार्गदर्शन में थाना बरोही और अन्य थानों साईवर सेल की एक संयुक्त टीम गठित की गई। और आपराधियों को धर-दबोचा।
जानकारी के लिए बता दें कि थाना प्रभारी बरोही अतुल भदौरिया को मुखबिर ने सूचना दी थी कि एक व्यक्ति अमलेंडी तिराहे पर काले और लाल रंग की होण्डा साईन मोटर सायकिल से हैं। जो एक बैग टांगे हुए है, जिसके अन्दर अवैध हथियार है जो बैचने के लिए जा रहा है।
जिसके बाद पुलिस एक्शन में आई और मुखबिर के बताए गए स्थान पर अमलेडी तिराहे पर पहुंचें, तो एक व्यक्ति मोटर होण्डा साईन पर बैठा हुआ दिखाई दिया। जो पीठ पर एक बैग टांगे हुआ था, मौजूद पुलिस टीम तुरंत उसे घेरकर पकड लिया। और उसके पास के करीब 01 देशी कट्टा, 03 देशी कट्टे तथा 03 जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ ही 4 देशी कट्टा बरामद किए। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है साथ ही मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़े: Cough syrup : खांसी की दवाओं में मिलावट पर सख्ती, 10 रसायन ‘हाई-रिस्क’ घोषित
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…