Prateek Yadav Death Funeral: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फेफड़े में खून का थक्का जमने को मौत का कारण बताया गया है। गुरुवार को लखनऊ के भैंसाकुंड धाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां ससुर अरविंद बिष्ट ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर परिवार और राजनीतिक नेताओं की मौजूदगी में माहौल बेहद गमगीन रहा, जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ, सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई नेता श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को उनके ससुर अरविंद बिष्ट ने मुखाग्नि दी। भैंसाकुंड धाम में अपर्णा यादव अपनी दोनों बेटियों के साथ मौजूद रहीं। इस दौरान अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद और शिवपाल यादव भी वहां पहुंचे, जबकि अखिलेश यादव पहले से ही मौजूद थे। इससे पहले प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा घर से निकाली गई जो बैकुंठ धाम भैसाकुंड पहुंची। इस दौरान प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा में समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा है।
प्रतीक यादव का इलाज करने वाली डॉक्टर रुचिता शर्मा ने मीडिया को उनकी मेडिकल हिस्ट्री के बारे में अहम जानकारी दी। डॉक्टर के मुताबिक, प्रतीक लंबे समय से हाई ब्लड प्रेशर और हाइपरटेंशन जैसी समस्याओं से जूझ रहे थे। 29 अप्रैल को उन्हें अचानक सीने में दर्द और सांस लेने में दिक्कत के बाद इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। जांच में सामने आया कि उन्हें पल्मोनरी एम्बोलिज्म था, जिसमें फेफड़ों की नसों में खून का थक्का जम जाता है और इसका असर दिल पर भी पड़ सकता है।
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…
Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…