Kannauj Tailor killed: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। प्लॉट खरीदने की खुशी में मिठाई बांट रहे एक टेलर की कथित तौर पर सिर्फ लड्डू न देने की बात पर हत्या कर दी गई। आरोप है कि पड़ोसी युवक ने पहले टेलर के साथ मारपीट की और फिर गमछे से गला कसते हुए उसे सड़क पर घसीट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार ताजपुर नौकस्त निवासी 45 वर्षीय निजामुद्दीन पेशे से टेलर थे और घर पर सिलाई का काम करते थे। उन्होंने हाल ही में मकान बनाने के लिए जमीन खरीदी थी। इसी खुशी में वह रिश्तेदारों और परिचितों के घर जाकर मिठाई बांट रहे थे।
सुबह करीब सात बजे वह अपने दोस्त मुंतजिर अहमद के घर पहुंचे। इसी दौरान वहां मौजूद पड़ोसी वसीक मुल्ला ने भी लड्डू मांगा। बताया जा रहा है कि परिचय न होने की वजह से निजामुद्दीन ने उसे मिठाई देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गुस्साए आरोपी ने टेलर को पकड़कर सड़क पर पटक दिया और गले में गमछा कसकर काफी दूर तक घसीटा। इस दौरान मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने बीच-बचाव की कोशिश नहीं की। गंभीर हालत में घायल टेलर की मौके पर ही मौत हो गई।
पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मृतक के बेटे मोइनुद्दीन की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और वह पहले भी गंभीर मामले में जेल जा चुका है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में चलती बस में महिला से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…