Bhiwandi Building Collapse: महाराष्ट्र के भिवंडी में कोहिनूर बिल्डिंग हादसे के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 10 लोगों की मौत और तीन के घायल होने की घटना के बाद निजामपुर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की शिकायत पर बिल्डिंग मालिक और मरम्मत कार्य करने वाले ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दोनों पर लापरवाही और नियमों की अनदेखी के आरोप लगाए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, बिल्डिंग मालिक बिलाल अहमद अबूबकर खान पर बिना आवश्यक अनुमति के घटिया निर्माण कराने का आरोप है। वहीं, बिल्डिंग के पिलर की मरम्मत का काम कर रहे ठेकेदार अशोक को भी आरोपी बनाया गया है। दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105, 125 (a) और (b) के साथ-साथ एमआरटीपी (MRTP) एक्ट की धारा 52 और 53 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
यह हादसा गुरुवार (30 जुलाई) देर रात महाराष्ट्र के भिवंडी के बालाजी नगर स्थित चार मंजिला कोहिनूर बिल्डिंग का एक हिस्सा ढहने से हुआ था। घटना रात करीब 11:30 बजे हुई, जब इमारत में मरम्मत का काम चल रहा था। अधिकारियों के मुताबिक, इमारत में कुल 48 कमरे थे और हर मंजिल पर 12 कमरे बने हुए थे। स्थानीय नगर निगम ने पहले ही इस बिल्डिंग को खतरनाक घोषित कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद यहां लोग रह रहे थे और मरम्मत का काम जारी था।
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…