LPG Cylinder Price Cut: महंगाई के मोर्चे पर कारोबारियों को बड़ी राहत मिली है। केंद्र सरकार ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये से अधिक की कटौती की है। ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया संकट के बाद लगातार बढ़ी गैस कीमतों के बीच यह दूसरा बड़ा राहतभरा फैसला है। हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल इंतजार करना होगा, क्योंकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
दिल्ली में 202 रुपये, कोलकाता में 209 रुपये सस्ता हुआ सिलेंडर
केंद्र सरकार ने शनिवार को 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती का ऐलान किया। नई दरों के मुताबिक, दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 202 रुपये सस्ता हो गया है, जबकि कोलकाता में इसकी कीमत 209 रुपये कम कर दी गई है। संशोधित दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं, जिससे होटल, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सीधा लाभ मिलेगा।
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में यह लगातार दूसरी कटौती है। इससे पहले जुलाई में भी सरकार ने 19 किलोग्राम वाले व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर के दाम घटाए थे। लगातार दूसरी बार कीमतों में कमी से होटल, रेस्तरां, ढाबों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की परिचालन लागत में राहत मिलने की उम्मीद है।
Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…
Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…
Post Diwali Healthy Eating Tips: दिवाली भले ही बीत गई हो, लेकिन घरों में मिठाइयों…
Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…
Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…