PM Modi Emotional Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर जारी अपने नए वीडियो में जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ बच्चों ने उन्हें और उनकी दिवंगत मां को भद्दी गालियां दीं। पीएम ने इसे बच्चों का बचपना बताते हुए कहा कि वह उन्हें माफ करना चाहते हैं और युवाओं से नफरत नहीं, संवाद का रास्ता अपनाने की अपील की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बचपन में गलतियां होना स्वाभाविक है और उन्हीं गलतियों से सीखने व सुधरने का अवसर भी मिलता है। उन्होंने कहा कि वह समाज के भीतर मौजूद आक्रोश को अच्छी तरह समझते हैं, लेकिन जंतर-मंतर पर इस्तेमाल की गई भाषा को "सांस्कृतिक झटका" बताया। पीएम ने चिंता जताई कि हमारी बेटियां भी इस तरह की अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रही हैं, जो समाज के लिए गंभीर सोच का विषय है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इन युवाओं को अदालतों के चक्कर कटवाने, सजा दिलाने या सामाजिक रूप से प्रताड़ित करने से समस्या का समाधान नहीं निकलेगा। उन्होंने कहा कि ये बच्चे गुमराह हैं और उन्हें सही दिशा दिखाना पूरे समाज की जिम्मेदारी है। पीएम ने कहा, "मैं उन्हें माफ करना चाहता हूं" और समाज से भी अपील की कि वह उनकी इस भावना को स्वीकार करे।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…