खेल

कॉमनवेल्थ गेम्स जूडो: अस्मिता डे ने जीता गोल्ड, हर्ष सिंह और यामिनी मौर्य फाइनल में पहुंचे

Commonwealth Games Judo India: कॉमनवेल्थ गेम्स की जूडो स्पर्धा में भारत की अस्मिता डे ने महिला 48 किलोग्राम वर्ग में कनाडा की हीदी क्वाच को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं हर्ष सिंह और यामिनी मौर्य अपने-अपने वर्ग के फाइनल में पहुंच गए हैं, जिससे भारत का कम से कम दो और पदक पक्का हो गया है। दोनों अब स्वर्ण पदक के लिए मुकाबला करेंगे।

संघर्ष से सफलता तक अस्मिता का सफर

त्रिपुरा के दक्षिण त्रिपुरा जिले के बेलोनिया की रहने वाली अस्मिता डे एक साधारण परिवार से आती हैं। उनके पिता साइकिल मैकेनिक हैं। आर्थिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने जूडो में अपना करियर बनाया। शुरुआत में वह 800 मीटर दौड़ में हिस्सा लेती थीं, लेकिन अपने पहले कोच की सलाह पर जूडो अपनाया। 2015 में वह त्रिपुरा स्पोर्ट्स स्कूल से जुड़ीं और 2018 में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के भोपाल स्थित राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (NCOE) में प्रशिक्षण शुरू किया। उन्होंने एशियन ओपन, जूनियर एशिया कप और कॉमनवेल्थ जूडो चैंपियनशिप में भी पदक जीते हैं।

हर्ष और यामिनी की नजर स्वर्ण पर

हर्ष सिंह ने घरेलू जूडो प्रतियोगिताओं में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर भारतीय टीम में जगह बनाई। वह टोक्यो ग्रैंड स्लैम, एशियन चैंपियनशिप और आईजेएफ वर्ल्ड टूर जैसे बड़े टूर्नामेंटों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

मध्य प्रदेश के सागर की रहने वाली यामिनी मौर्य कई बार की सीनियर राष्ट्रीय चैंपियन हैं। उन्होंने 2022 राष्ट्रीय खेल, 2025 हांगकांग एशियन ओपन और 2026 डकार अफ्रीकन ओपन में स्वर्ण पदक जीता है। वह वर्तमान में कर्नाटक के इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट में कोच जीवन शर्मा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं।

अन्य भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन

महिला 52 किलोग्राम वर्ग में श्रद्धा कडुबल चोपड़े रेपेचेज मुकाबले में वेल्स की लोला हॉडसन से हारकर पदक की दौड़ से बाहर हो गईं। इससे पहले उन्होंने सिएरा लियोन की जेन मसाक्वोई को हराया था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की टिंका ईस्टन से हार गई थीं।

पुरुष 66 किलोग्राम वर्ग में रोहित बसीर माजगुल भी रेपेचेज में इंग्लैंड के माइकल फ्रायर से हारकर बाहर हो गए। उन्होंने शुरुआती मुकाबले में मोजाम्बिक के सैमुअल रिबेरो को हराया था, लेकिन क्वार्टर फाइनल में साइप्रस के पेट्रोस क्रिस्टोडौलिड्स से हार का सामना करना पड़ा।

ये भी देखे: कैबिनेट के 3 बड़े फैसले: PM-KISAN योजना जारी, खिलाड़ियों को बड़ा पैकेज और सूर्य सरोवर योजना को मंजूरी

Tanisha Verma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

7 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

7 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

8 hours ago