Bhopal: भोपाल में खाद्य सुरक्षा विभाग ने 12 और 13 सितंबर को होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। 10 प्रतिष्ठानों की जांच में एक्सपायरी खाद्य सामग्री, सड़े फल-सब्जियां और कीटग्रस्त दालें मिलीं। टीम ने गुणवत्ता, स्टोरेज, किचन हाइजीन, वेज-नॉनवेज पृथक्करण, लाइसेंस, लेबलिंग, पेस्ट कंट्रोल और खाद्य हैंडलर्स की मेडिकल फिटनेस भी जांची।
होटल सयाजी: एक्सपायरी फिश-चिकन के इस्तेमाल/भंडारण, वेज-नॉनवेज स्टोरेज, खुले डस्टबिन और पानी की पोटेबिलिटी रिपोर्ट में कमियां मिलीं।
Turtokoise Hospitality: मूंग दाल और राजमा में कीट मिले, जिन्हें नष्ट कराया गया। नॉनवेज फ्रीजर की सफाई खराब, स्टोरेज में कीटों के संकेत और लाइसेंस प्रदर्शन में कमी मिली।
रेडिसन: करीब 50 किलो सड़े आलू नष्ट कराए गए। चार हनी ब्रेड पैकेट मिसब्रांडेड मिले; वेज सिंबल और बिल नहीं था। मीट लेबलिंग व FIFO में भी कमी मिली।
होटल पलाश: आठ पैकेट सड़े मशरूम, खुले डस्टबिन में कचरा, खराब सब्जियां, एक्सपायरी आटा और बिना जरूरी लेबल वाला चिकन मसाला मिला।
महादेव भोजनालय: पनीर व उत्तपम के नमूने लिए गए। पनीर में एनालॉग पनीर नहीं मिला, लेकिन कम फैट के संदेह में वैधानिक नमूना लिया गया।
साक्षी ढाबा: CM हेल्पलाइन शिकायत पर मटन-पनीर के नमूने लिए गए। अन्य मांस इस्तेमाल के आरोप की जांच रिपोर्ट के बाद होगी।
जहांनुमा रिट्रीट, सैर सपाटा और द क्राउन 1909 रूफटॉप रेस्टोरेंट में स्वच्छता व खाद्य सुरक्षा व्यवस्था संतोषजनक मिली। होटल आदित्य ग्रैंड में एक्सपायरी ब्रेड, मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र की कमी और हेयर कवर का इस्तेमाल न होना मिला; पनीर का नमूना भी लिया गया। विभाग ने सभी नमूने अधिकृत प्रयोगशाला भेजने की बात कही है। रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कार्रवाई होगी। विभाग ने कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और औचक निरीक्षण जारी रहेंगे।
ये भी पढ़े: रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी की डेट हुई फिक्स…इस दिन लेंगे लखनऊ में सात फेरे
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…